पुलिस में बड़ा फेरबदल: आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग ने 8 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इनमें तीन सहायक पुलिस आयुक्तों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर पुलिस आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को रावजी बाजार, परदेशीपुरा और छोटी ग्वालटोली थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अपराध शाखा और पुलिस नियंत्रण कक्ष में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
तीन सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे
जारी आदेश के मुताबिक सहायक पुलिस आयुक्त उमेश यादव को थाना रावजी बाजार से हटाकर कार्यालय पुलिस आयुक्त में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक पुलिस आयुक्त संजू कामले को थाना छोटी ग्वालटोली और सहायक पुलिस आयुक्त आर.डी. कानवा को थाना परदेशीपुरा से हटाकर कार्यालय पुलिस आयुक्त भेजा गया है।
राजवाड़ा बाजार, परदेशीपुरा और छोटी ग्वालटोली में नए टीआई
निरीक्षक दीप सिंह को रक्षित केंद्र से थाना रावजी बाजार की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक पंकज द्विवेदी को पुलिस नियंत्रण कक्ष से थाना परदेशीपुरा भेजा गया है।
वहीं निरीक्षक जितेंद्र यादव को अपराध शाखा से हटाकर थाना छोटी ग्वालटोली में पदस्थ किया गया है।
अपराध शाखा और पुलिस नियंत्रण कक्ष में भी नई जिम्मेदारी
निरीक्षक लोकेंद्र सिंह खंडेत को सुरक्षित केंद्र से अपराध शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं निरीक्षक रामकुमार रघुवंशी को भी रक्षित केंद्र से अपराध शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल के बाद शहर के तीन प्रमुख थानों के साथ अपराध शाखा और पुलिस नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना पर कार्य करने के लिए लगाया गया है। फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।
संबंधित समाचार

अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप:फर्नीचर दुकान के पास थी पटाखों की दुकान; दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

ठेले जब्ती के विरोध में प्रदर्शन:समर्थन में पहुंची नेता प्रतिपक्ष; रोजगार छिनने का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे संचालक, भारी पुलिस बल तैनात

वीडियो देखिये, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में गूंजी नन्हे चीतों की किलकारी:मुख्यमंत्री बोले-यह पूरे मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात

विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री ने की सौजन्य भेंट:संवैधानिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के बीच आपसी समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण बातचीत

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:पत्रकार सहित दो की मौत; टक्कर के बाद सड़क पर गिरे थे दोनों

अधिवक्ताओं की हड़ताल फिलहाल स्थगित:न्यायमूर्तियों की कमी दूर करने की कवायद; शासनिक न्यायमूर्ति के आश्वासन के बाद संघ ने वापस लिया आंदोलन का फैसला

MPPSC 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी:एक साल में होंगी 25 परीक्षाएं; राज्य सेवा परीक्षा दो बार आयोजित करने की तैयारी

महाकुंभ से पहले रेलवे की बड़ी कार्रवाई:स्टेशन के बाहर 15 हजार वर्गफीट जमीन कराई खाली; वक्फ कमेटी ने उठाए सवाल

भगवान महाकाल की सवारी एक नए विवाद को लेकर चर्चा में:श्रद्धालुओं ने उठाए गंभीर सवाल; पांच युवाओं ने कलेक्टर से की शिकायत, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पिता-बेटी की हत्या से सनसनी:बेटे पर दोहरे हत्याकांड का शक; नाबालिग हिरासत में, मुख्य संदिग्ध फरार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!