खबर
Top News

चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी: इस संगठन ने किया दावा; देश में पर्याप्त स्टॉक, त्योहारों की मांग की चिंता नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 5:42 pm
शेयर करें:
चीनी की कीमतों में जल्द आ सकती है नरमी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में चीनी की कीमतों में तेजी के बीच इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) ने राहत की बात कही है। संगठन के मुताबिक, देश में चीनी की कोई बुनियादी कमी नहीं है और आने वाले दिनों में बाजार में सप्लाई बढ़ने के साथ खुदरा कीमतों में नरमी आ सकती है।

पिछले एक महीने में चीनी के दाम 20% से ज्यादा बढ़कर करीब 56 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। कीमतों पर नियंत्रण और घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख टन रॉ शुगर के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है।

त्योहारों की मांग के लिए पर्याप्त चीनी
ISMA के अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर के मुताबिक, देश में चीनी की सप्लाई को लेकर कोई बुनियादी समस्या नहीं है। हालिया तेजी के पीछे जमाखोरी, सट्टेबाजी और मौसम से जुड़ी वजहों से उत्पादन प्रभावित होने जैसे कारण बताए जा रहे हैं।

उनका कहना है कि आने वाले त्योहारी सीजन की मांग पूरी करने के लिए देश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध है। आयात और घरेलू बाजार में अतिरिक्त सप्लाई आने के बाद कीमतों पर दबाव कम होने की उम्मीद है।

सरकार ने 10 लाख टन रॉ शुगर के आयात को दी मंजूरी
चीनी की कीमतों में तेजी के बाद केंद्र सरकार ने 20 अगस्त को 10 लाख टन रॉ शुगर के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी।

सरकार का उद्देश्य घरेलू बाजार में अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराकर कीमतों को नियंत्रित करना है।इंडस्ट्री के मुताबिक, आयातित चीनी की उपलब्धता बढ़ने के बाद बाजार में सप्लाई की स्थिति बेहतर हो सकती है।

2025-26 सीजन में 2.79 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान
नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज (NFCSF) ने भी घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता को पर्याप्त बताया है।

संगठन ने 2025-26 सीजन के लिए नेट शुगर प्रोडक्शन का अनुमान 2.79 करोड़ टन पर बरकरार रखा है। इस अनुमानित उत्पादन में से करीब 24 लाख टन चीनी इथेनॉल उत्पादन के लिए डायवर्ट की गई है।

ब्राजील से आयात होगी चीनी, 40-45 दिन लग सकते हैं
NFCSF के मुताबिक, आयातित चीनी की कुछ खेप 15 अक्टूबर से पहले भारतीय बंदरगाहों तक पहुंच सकती हैं। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश नाईकनवरे के अनुसार, थाईलैंड में भी उपलब्धता प्रभावित होने के कारण फिलहाल ब्राजील से आयात प्रमुख विकल्प है।

ब्राजील से भारत तक चीनी पहुंचने में करीब 40 से 45 दिन लग सकते हैं। हालांकि वास्तविक समय सीमा DGFT की मंजूरी, लेटर ऑफ क्रेडिट की प्रक्रिया और बंदरगाहों पर भीड़ जैसी परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

31 अक्टूबर की डेडलाइन में मिल सकती है छूट
सरकार ने रॉ शुगर के आयात के लिए 31 अक्टूबर की समय सीमा तय की है। हालांकि NFCSF के मुताबिक, जो खेप निर्धारित समय से पहले भेजी जा चुकी होंगी, उन्हें बाद में भारत पहुंचने की अनुमति मिलने की संभावना है। इससे समुद्री रास्ते में पहुंच चुकी खेपों पर समय सीमा का दबाव कम हो सकता है।

तटीय राज्यों में पहले पहुंचेगी आयातित चीनी
ब्राजील से आने वाली रॉ शुगर की शुरुआती उपलब्धता देश के तटीय राज्यों में होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बंदरगाहों के जरिए आयातित चीनी पहले पहुंच सकती है। इसके बाद सड़क और रेल नेटवर्क के जरिए इसे उत्तर भारत के राज्यों तक भेजा जाएगा।

तय कोटे से काफी कम हुआ चीनी का निर्यात
NFCSF के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें अनुकूल नहीं होने के कारण भारत ने 20 लाख टन के तय निर्यात कोटे में से करीब 8 लाख टन चीनी का ही निर्यात किया।

संगठन के अनुसार, अगर निर्यात पर कोई अतिरिक्त पाबंदी भी नहीं होती, तब भी कुल निर्यात 10 लाख टन से ज्यादा जाने की संभावना नहीं थी।

30 सितंबर तक चीनी के निर्यात पर रोक
घरेलू बाजार में पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने 13 मई से 30 सितंबर तक चीनी के निर्यात पर रोक लगा रखी है।

सरकार की आयात नीति और इंडस्ट्री के ताजा अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ सकती है। इससे त्योहारी सीजन में सप्लाई बेहतर होने और खुदरा कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 9 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 10 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 10 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!