खबर
Top News

होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन: ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से किया निष्कासित; लड़कियों के साथ पकड़ाए थे नेता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 5:58 pm
शेयर करें:
होटल कांड के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बीनागंज स्थित होटल में पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी पर कांग्रेस ने कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है।

पार्टी ने लिया एक्शन
मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दांगी पिछले दिनों अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। पार्टी ने स्पष्ट किया कि ऐसे कार्यों का कांग्रेस विरोध करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर की गई कार्रवाई
संगठन में इस तरह की गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई है।

होटल में तीन युवतियों के साथ पकड़े गए थे
शनिवार को गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मनोहरथाना रोड स्थित होटल राज पैलेस में दबिश दी थी। पुलिस के मुताबिक, उसे होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम ने होटल के कमरों की जांच की।

होटल मैनेजर को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया
पुलिस के अनुसार, इस दौरान तीन युवकों को तीन युवतियों के साथ पकड़ा गया, जिनमें राहुल दांगी भी शामिल थे। दांगी के अलावा उमाकांत पुरी और इंद्र सिंह मेहर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। होटल मैनेजर को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया।

युवतियों ने शिकायत करने से किया इनकार
पुलिस ने होटल में मिली युवतियों से पूछताछ की और उनके परिजनों को भी बुलाया। पुलिस के अनुसार, सभी युवतियां बालिग थीं और उन्होंने किसी तरह की शिकायत करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों और होटल मैनेजर के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की। सभी को तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

राहुल दांगी ने आरोपों से किया इनकार
पूरे मामले में राहुल दांगी ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया था। उनका कहना था कि वह राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे और रास्ते में सिर्फ चाय पीने के लिए होटल पर रुके थे।

दांगी के मुताबिक, होटल में अचानक हंगामा हुआ और पुलिस उन्हें भी अपने साथ ले गई। उन्होंने खुद को मामले में गलत तरीके से शामिल किए जाने का दावा किया था।

विवाद के बाद पार्टी ने किया निष्कासन
होटल में पुलिस कार्रवाई के बाद राहुल दांगी का नाम सामने आने से कांग्रेस को राजनीतिक असहजता का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने संगठन स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया।

संबंधित समाचार

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

2 minutes ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

8 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

30 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

40 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 1 hour ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 1 hour ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 1 hour ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 1 hour ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 2 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 2 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!