आम आदमी भी बुक कर सकेगा रेस्ट हाउस: प्रदेश के विश्राम भवनों में ऑनलाइन कमरे-हॉल की बुकिंग शुरू; किराया भी बढ़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी रेस्ट हाउस की सुविधा सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं रहेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रदेश के 267 रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस आम लोगों के लिए खोल दिए हैं। अब कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन बुकिंग कर यहां कमरा या हॉल ले सकता है। हालांकि, इसके लिए नई किराया दरों के मुताबिक भुगतान करना होगा और खाने की सुविधा अभी हर रेस्ट हाउस में उपलब्ध नहीं है।
12 साल बाद बढ़ा किराया, अब आम लोगों के लिए भी एंट्री
पीडब्ल्यूडी ने रेस्ट हाउस के किराए में करीब 12 साल बाद बदलाव किया है। पुरानी दरें 24 जुलाई 2014 को जारी हुई थीं। विभाग ने 27 जुलाई 2026 को नई दरें तय कर उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
नए नियमों के तहत अब आम लोग भी इन सरकारी विश्राम भवनों में ठहर सकेंगे। ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा इसी महीने से शुरू की गई है।
भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों में कमरा 1500 रुपए
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, पचमढ़ी और खजुराहो जैसे प्रमुख शहरों के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कमरे का किराया 800 से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। वहीं हॉल के लिए अब 2000 रुपए प्रतिदिन देने होंगे, जबकि पहले इसका किराया 1000 रुपए था।
जिला मुख्यालयों पर कमरा 1000, हॉल 1500 रुपए
अन्य जिला मुख्यालयों में भी नई दरें लागू की गई हैं। यहां कमरों का किराया 600 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिदिन और हॉल का किराया 800 से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिदिन किया गया है।
2023 में लिया था फैसला, तीन साल बाद जमीन पर उतरा
रेस्ट हाउस को आम लोगों के लिए खोलने का फैसला विभाग ने वर्ष 2023 में ही लिया था, लेकिन उस समय योजना लागू नहीं हो सकी। अब करीब तीन साल बाद इसे प्रदेशभर में लागू किया गया है।
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होने के बाद देश के किसी भी हिस्से में बैठा व्यक्ति उपलब्धता के आधार पर मध्यप्रदेश के किसी भी जिले के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कमरा या हॉल बुक कर सकता है।
वेबसाइट से ऑनलाइन होगी बुकिंग
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक बुकिंग की सुविधा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए मिलेगी। इसमें संबंधित रेस्ट हाउस की उपलब्धता देखकर कमरा या हॉल चुना जा सकेगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा।
कमरा ऑनलाइन बुक, लेकिन खाने का इंतजाम अलग
रेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा ऑनलाइन मिल जाएगी, लेकिन खाने की व्यवस्था अभी सभी जगह एक जैसी नहीं है। जहां खानसामा उपलब्ध हैं, वहां ठहरने वाले उनसे सीधे संपर्क कर भोजन की व्यवस्था कर सकते हैं। खाने का भुगतान प्रति व्यक्ति के हिसाब से अलग से करना होगा।
इसी महीने से बुकिंग शुरू
कुछ रेस्ट हाउस में खानसामा की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को भोजन की व्यवस्था खुद करनी पड़ सकती है।दतिया के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी के मुताबिक इसी महीने से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है और लोगों को सुविधा मिल रही है।
वहीं छिंदवाड़ा के उमरानाला रेस्ट हाउस के एसडीओ शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि रेस्ट हाउस को ऑनलाइन बुकिंग सूची में शामिल किया गया है, लेकिन वहां अभी जरूरी सुविधाओं की कमी है। उनके मुताबिक ठहरने की व्यवस्था हो सकती है, लेकिन फिलहाल खाने का इंतजाम नहीं है।
इससे साफ है कि योजना प्रदेशभर में लागू कर दी गई है, लेकिन अलग-अलग रेस्ट हाउस में सुविधाओं की स्थिति अभी एक जैसी नहीं है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!