खबर
Top News

कृष्ण कीर्तन से ही होगा परिवर्तन: भक्ति को कूल बनाकर युवाओं तक पहुंचा रहे राधिका दास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अप्रैल 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
कृष्ण कीर्तन से ही होगा परिवर्तन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आधुनिक संगीत, भारतीय और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स का अनोखा संगम, और उसके केंद्र में कृष्ण भक्ति का गहरा संदेश यही पहचान बन चुकी है राधिका दास के कीर्तन की। लंदन जैसे आधुनिक शहर से शुरू हुई उनकी आध्यात्मिक यात्रा आज दुनिया भर के युवाओं को भक्ति मार्ग से जोड़ रही है।

इंदौर पहुंचे राधिका दास ने खुलासा फर्स्ट से विशेष साक्षात्कार में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य मनोरंजन नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को उसके भीतर बसे ईश्वर से जोड़ना है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को नाम जप का महत्व बताते हुए कहा कि कलयुग में नाम जप ही मुक्ति का सबसे सरल मार्ग है।

आज के युवाओं को नाम जप अवश्य करना चाहिए। यह केवल धार्मिक अभ्यास नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का माध्यम भी है। अध्यात्म, संगीत और आंतरिक शांति का अद्भुत संगम देखने के लिए इंदौर तैयार है। 3 अप्रैल की शाम शहर का वातावरण भक्ति रस में डूब जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कीर्तनकार राधिका दास अपने बहुप्रतीक्षित ‘साइलेंस इन साउंड’ कीर्तन टूर के तहत यहां लाइव प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन शहर के प्रतिष्ठित फिनिक्स सिटाडेल मॉल में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु, युवा और संगीत प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति विभाग और आयोजक प्रबल प्रताप सिंह और ‘ड्रॉप लाइव’ और ‘ईवा लाइव जीतो यूथ’ सहभागी ने इस महोत्सव में युवाओं को शामिल होने की अपील की।

भक्ति का अर्थ बाहरी वेशभूषा नहीं
जेन जी और जेन अल्फा को लेकर कहा कि उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि उनके माता-पिता ने उन पर मंदिर जाने या पूजा करने का दबाव नहीं डाला। यही कारण है कि वे पूरी स्वतंत्रता के साथ अपनी तरह से आध्यात्म को समझ रहे हैं। वे अध्यात्म को अपनी भाषा में परिभाषित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भक्ति का अर्थ बाहरी वेशभूषा नहीं है। आप टाई और कोट पहनकर भी भक्त हो सकते हैं। इसके लिए संन्यासी जैसा वेश धारण करना जरूरी नहीं है। प्रसिद्ध कीर्तन गायक और आध्यात्मिक वक्ता राधिका दास ने कहा कि उनकी भक्ति यात्रा की शुरुआत उस समय हुई, जब वह मात्र 17 वर्ष के थे।

उस उम्र में उन्होंने भक्ति मार्ग से जुड़ने का निर्णय लिया और कीर्तन को अपने जीवन का माध्यम बनाया। उन्होंने बताया कि लंदन जैसी आधुनिक और पश्चिमी जीवनशैली वाली जगह में उस दौर में भक्ति और कीर्तन के रास्ते पर चलना बेहद कठिन था।

कीर्तन के माध्यम से भक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाना
उन्होंने कहा कि उस समय यदि आप ड्रिंक नहीं करते थे, तो दोस्तों के साथ बाहर जाना भी मुश्किल हो जाता था। सामाजिक दायरे में स्वीकार्यता पाने के लिए कई तरह के दबाव होते थे। लेकिन मैंने जब कीर्तन शुरू किया, तब धीरे-धीरे लोग इससे जुड़ने लगे।

उस समय यह ‘कूल’ नहीं माना जाता था, लेकिन लोगों के भीतर कहीं न कहीं शांति की तलाश जरूर थी। राधिका दास ने बताया कि उन्होंने भक्ति के संदेश को आधुनिक रूप में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। संगीत से लेकर पहनावे तक हर चीज को इस तरह प्रस्तुत किया गया कि युवा उससे खुद को जोड़ सकें।

हमने अपने म्यूजिक और कपड़ों को ऐसा बनाया कि लोगों को लगे कि यह उन्हीं की दुनिया का हिस्सा है। हमारा मकसद केवल संगीत प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि उसके माध्यम से भक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाना है।

भगवान से जोड़ना उद्देश्य: उन्होंने कहा कि मैं यहां ऑडियंस में एड्रेनालिन पंप करने नहीं आया हूं। मेरा उद्देश्य आपको आपके भगवान से जोड़ना है। उस भगवान से नहीं जो आपके परिवार या माता-पिता के हैं, बल्कि उस भगवान से जो सिर्फ आपके हैं। यदि कोई व्यक्ति मेरे इवेंट से जाने के बाद अपने भीतर ईश्वर का जुड़ाव महसूस करता है, तो मैं समझता हूं कि मेरा उद्देश्य पूरा हो गया।

मिशन का हिस्सा बनाने के लिए आभार...
राधिका से भारत में पांच-छह साल पहले मिली थी। शुरु से ही सभी को साथ लाकर कीर्तन करने का प्रयास करते थे। यह देख बहुत अच्छा लगा पांच-छह वर्षों में अपनी ईमानदारी और सच्ची रुचि से उन्होंने कई लोगों के जीवन और दिलों को बदल दिया।

अब उनके कीर्तन को बड़े मंच पर देखना सुखद अनुभव है। मैं उनके साथ यात्रा करने और दुनियाभर में इन मंत्रों को फैलाने के उनके इस अद्भुत मिशन का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं। - कृष्णा प्रिया, कीर्तन कलाकार

कीर्तन की प्रासंगिकता शाश्वत...
राधिकादास जी के साथ 5 साल से कीर्तन कर रहा हूं। जब हमने शुरुआत की थी, तब कमरे में सिर्फ पांच लोग हुआ करते थे और आज यहां हजारों लोग हैं। मैंने महसूस किया कीर्तन शाश्वत रूप से प्रासंगिक है। ​कभी संगीतकार था, लेकिन असंतुष्ट रहता था क्योंकि तब केवल भौतिक कारणों से संगीत से जुड़ा था।

अब कीर्तन रचनात्मक और आध्यात्मिक, दोनों ही रूपों में पूर्णता का अनुभव कराता है। मेरा मानना है कीर्तन के गायन में भाग लेने वाले हर व्यक्ति को ऐसा ही महसूस होता है। मैं राधिका दास के कीर्तन बैंड का हिस्सा हूँ। -केली वुड्स, कीर्तन कलाकार

सीएम व प्रबल प्रतापसिंह तोमर को धन्यवाद
राधिकादासजी के कॉन्सर्ट में करीब 4 से 5 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। फीनिक्स सिटाडेल में तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हमारे युवा नेता प्रबलप्रतापसिंह तोमर का धन्यवाद करना चाहूंगा। हम सब कृष्ण, राम और शिव की भक्ति में लीन हों, यही हमारा एक छोटा-सा प्रयास है।

इस इवेंट के जरिए संदेश देना चाहते हैं हमारे धर्म में इतनी ताकत है कि वेस्टर्न कल्चर को अपनाने की जरूरत नहीं है। मैं अपने सभी स्पॉन्सर्स का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस इवेंट को सफल बनाने में मदद की। आप सभी कल आएं और इस आयोजन के साक्षी बनें। -आकाश विरानी, इवेंट ऑर्गेनाइजिंग

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 14 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 14 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 14 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 14 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 15 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 15 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 15 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 15 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 15 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 16 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 16 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 16 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 16 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!