दिनभर ट्रैफिक जाम सड़क भी बदहाल: जी का जंजाल बने खंडवा-हरदा हाईवे प्रोजेक्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़े सपने दिखाकर शुरू किए गए खंडवा और हरदा हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी गति भारी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इन दोनों प्रमुख मार्गों पर दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क की हालत भी अच्छी नहीं है और दिनभर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
दक्षिण और पूर्व दिशा में आकार ले रहे ये दोनों प्रोजेक्ट परेशानी का कारण बने हुए हैं। दोनों सड़कों पर कई हिस्सों में काम अधूरा होने के कारण मौजूदा मार्ग पर ट्रैफिक दबाव बना हुआ है। इंदौर-खंडवा मार्ग के तेजाजी नगर से बलवाड़ा तक 33.4 किलोमीटर के फोरलेन सेक्शन में तीन महत्वपूर्ण टनल बनाई जा रही हैं।
एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक, प्रोजेक्ट का काम 88 प्रतिशत पूरा चुका है। 92, 444 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में भेरूघाट, बाईग्राम और चोरल घाट में 575, 480 और 550 मीटर लंबी टनल बनाई जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार व टनल निर्माण में भी देरी से पूरे नए मार्ग का इस्तेमाल शुरू नहीं हो पाया है।
इसी वजह से मौजूदा घाट मार्ग पर वाहनों का दबाव बना हुआ है और कई मौकों पर लंबा जाम लग रहा है। पहले जून तक इंदौर-इच्छापुर फोरलेन को यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य बताया था, लेकिन नवंबर 2025 में जून तक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तब तक भी काम पूरा नहीं हुआ।
अप्रैल में जारी रिपोर्ट में तेजाजी नगर-बलवाड़ा सेक्शन का काम करीब 85-87 प्रतिशत पूरा बताया गया और अब दिसंबर तक इसे शुरू करने का लक्ष्य बताया गया है। इसमें 24 ब्रिज और एक करीब 1.8 किमी लंबा रेलवे ओवरब्रिज भी शामिल है।
हरदा हाईवे भी परेशानीभरा... इंदौर-हरदा-बैतूल फोरलेन परियोजना के तहत एमआर-10 जंक्शन से राघौगढ़ की ओर भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस हिस्से में फ्लायओवर, ब्रिज, सर्विस रोड और अन्य संरचनाओं का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद इंदौर से हरदा और आगे बैतूल की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल दोनों प्रोजेक्टों के अधूरे हिस्सों के कारण यात्रियों को निर्माण क्षेत्र, डायवर्शन और संकरे मार्गों से गुजरना पड़ रहा है। खासकर बारिश और सावन के दौरान ओंकारेश्वर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से इंदौर-खंडवा मार्ग पर ट्रैफिक दबाव और बढ़ जाता है।
खतरनाक मोड़ों व घाट से राहत मिलेगी
तेजाजी नगर-बलवाड़ा फोरलेन पूरा होने के बाद खतरनाक घाट मोड़ों से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने पर इंदौर से ओंकारेश्वर तक का सफर करीब एक घंटे में पूरा होने का लक्ष्य बताया गया है, जबकि अभी कई बार दो से ढाई घंटे तक लग जाते हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन परियोजनाओं से इंदौर और निमाड़ के लाखों लोगों को जाम से राहत मिलनी थी, वे पूरी तरह कब चालू होंगी।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!