ट्रैफिक आरक्षक ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; दिल्ली पुलिस में हो गया था सिलेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रैफिक पुलिस आरक्षक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना का शनिवार को खुलासा होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड नोट नहीं मिला
एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा के अनुसार, चौथी पल्टन स्थित पुलिस क्वार्टर में रहने वाले ट्रैफिक आरक्षक अंकित तोमर (29) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
ड्यूटी से लौटने के बाद उठाया कदम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंकित तोमर का चयन दिल्ली पुलिस में हो चुका था और वह जल्द ही जॉइन करने वाले थे। वह अविवाहित थे और एसीपी ट्रैफिक ईस्ट कार्यालय में लिपिकीय कार्य देख रहे थे।
मामले की जांच जारी
बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे आरक्षक ड्यूटी से घर लौटे थे, जिसके बाद रात में ही उन्होंने यह कदम उठा लिया। छुट्टी नहीं मिलने जैसी बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!