आज नो कार डे: लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता

ट्रैफ़िक पुलिस ने चौराहों पर माइक, फ्लैक्स-पोस्टर से किया जागरूक
जर्मन मेहमान ने कहा- इंदौर अमेजिंग सिटी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आज विश्व नो कार डे पर यातायात प्रबंधन पुलिस ने शहरवासियों से कार का उपयोग न कर वैकल्पिक परिवहन साधन अपनाने की अपील की है। सोमवार को प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात पुलिस की टीमें माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को अभियान का उद्देश्य बताया। फ्लैक्स और पोस्टर के जरिए भी जागरूक किया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने अपील की है आवश्यकतानुसार लोक परिवहन, साइकिल, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहन या अन्य साझा परिवहन साधनों का इस्तेमाल करें। छोटी दूरी के लिए पैदल या साइकिल का उपयोग करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
इंदौर में लगातार बढ़ते निजी वाहनों के कारण व्यस्त समय में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात का दबाव रहता है। इससे जाम, अतिरिक्त ईंधन खपत और प्रदूषण जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
नो कार डे के जरिए निजी वाहनों के सीमित उपयोग और वैकल्पिक साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पलासिया चौराहे पर यातायात थाना प्रभारी अरविंद दांगी, निरीक्षक राधा यादव और टीम जागरूकता अभियान चला रही थी।
इस दौरान जर्मनी से आए अतिथि ने भी अभियान का समर्थन किया। कहा, इंदौर अमेजिंग सिटी है। ऐसे अभियान को सहयोग देना चाहिए।
संबंधित समाचार

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!