खबर
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत: बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 5:00 pm
शेयर करें:
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इंदौर की विधानसभा-1 में अवैध नशा तस्करी और नशेड़ियों के कथित आतंक के खिलाफ भाजपा नेताओं की ओर से दिए गए शिकायती आवेदनों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान सामने आया है।

उन्होंने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत देते हुए कहा कि वे मंत्री पद से इस्तीफा देकर उनके साथ आ जाएं, ताकि दोनों मिलकर जनता की लड़ाई लड़ सकें।

सत्यनारायण सत्तन को बताया गुरु, बोले- उनकी जीभ पर सरस्वती विराजमान
हाल ही में विधानसभा-1 के भाजपा नेताओं और वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने डीसीपी नरेंद्र रावत को अवैध नशा तस्करी के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने सत्यनारायण सत्तन को अपना गुरु बताया। उन्होंने कहा कि सत्तन का वे बेहद सम्मान करते हैं और उनकी जीभ पर सरस्वती विराजमान हैं। वर्मा के मुताबिक, यदि सत्तन ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोला है, तो इसके पीछे कोई गंभीर वजह जरूर होगी।

वर्मा ने आरोप लगाया कि अवैध नशे का कारोबार केवल विधानसभा-1 तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा प्रदेश इसकी चपेट में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अवैध रूप से शराब गुजरात तक भेजी जा रही है।

‘कैलाश मेरे अच्छे दोस्त हैं, उन्हें कमजोर करने का सवाल नहीं’
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कैलाश उनके अच्छे मित्र हैं और उन्हें कमजोर करने का सवाल ही नहीं उठता।

उन्होंने कहा, 'मैं तो उनसे कहता हूं कि वे इस्तीफा दे दें और हमारे पास आ जाएं। हम दोनों एक और एक ग्यारह होकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे। गाड़ी-घोड़े और घर की कमी थोड़ी है, जनता हमारे साथ है।'

वर्मा ने आगे कहा कि ऐसा भी क्या काम करना, जिसके लिए अपना जमीर बेचना पड़े। व्यक्ति को अपने उसूलों और मूल्यों पर कायम रहना चाहिए।

नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान
अवैध नशे के कारोबार को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत और अब सज्जन सिंह वर्मा के बयान ने इंदौर की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

वर्मा ने जहां नशे के कारोबार को लेकर सरकार पर निशाना साधा, वहीं कैलाश विजयवर्गीय को इस्तीफा देकर साथ आने की सलाह देकर सियासी माहौल को और गरमा दिया है।

संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

1 minute ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

5 minutes ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

8 minutes ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

8 minutes ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

19 minutes ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

21 minutes ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

23 minutes ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

28 minutes ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

38 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

43 minutes ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 1 hour ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 1 hour ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 1 hour ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 1 hour ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 1 hour ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

about 1 hour ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!