वैश्विक तनाव के बीच उद्योगों पर सख्ती: लीज रेंट से पहले 3 साल का टर्नओवर और रोजगार डेटा अनिवार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव और उसके आर्थिक असर से जूझ रहे उद्योगों के सामने अब नई प्रशासनिक चुनौती खड़ी हो गई है। सरकार ने औद्योगिक इकाइयों के लिए लीज रेंट जमा करने से पहले नई शर्त लागू कर दी है, जिसके तहत अब उन्हें पिछले तीन वर्षों का विस्तृत वित्तीय और रोजगार संबंधी डेटा देना अनिवार्य कर दिया गया है।
लीज रेंट जमा करने से पहले देनी होगी पूरी जानकारी
नई व्यवस्था के अनुसार, उद्योगों को अब पोर्टल पर उपलब्ध एक विशेष विंडो में जानकारी भरनी होगी। इसमें तीन प्रमुख बिंदुओं को अनिवार्य किया गया है- पिछले तीन वर्षों (2023-24, 2024-25, 2025-26) का वार्षिक टर्नओवर, कुल निवेश की जानकारी और स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों/मजदूरों की संख्या।
जब तक यह पूरा डेटा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया जाएगा, तब तक लीज रेंट जमा करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी।
पहले से दबाव में उद्योग, बढ़ी चिंता
उद्योग संगठनों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और पूंजी की उपलब्धता पहले ही प्रभावित है। ऐसे में नई शर्तों ने उद्योगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
भुगतान में देरी की आशंका
उनका तर्क है कि वे समय पर लीज रेंट और अन्य शुल्क जमा करना चाहते हैं, लेकिन अतिरिक्त प्रक्रियाओं के कारण भुगतान में देरी की आशंका बढ़ गई है, जिससे पेनल्टी का जोखिम भी रहेगा।
“ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के खिलाफ कदम?
उद्योगपतियों ने इस फैसले को “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” की भावना के विपरीत बताया है। उनका कहना है कि टर्नओवर की जानकारी देना समझ में आता है, लेकिन निवेश और रोजगार के आंकड़े लगातार बदलते रहते हैं। यह सारी जानकारी पहले से ही जीएसटी, आयकर और प्रोविडेंट फंड विभाग को दी जा चुकी होती है। ऐसे में एक ही डेटा को दोबारा अनिवार्य करना अनावश्यक बोझ बढ़ाने जैसा है।
राजस्व पर भी पड़ सकता है असर
उद्योग जगत का मानना है कि इस नई प्रक्रिया के चलते लीज रेंट जमा करने में देरी हो सकती है, जिससे सरकार को समय पर राजस्व प्राप्त नहीं होगा। साथ ही, उद्योगों पर पेनल्टी का अतिरिक्त दबाव भी बनेगा।
राहत की उम्मीद थी, बढ़ा दिया बोझ
पीथमपुर औद्योगिक संगठन के गौतम कोठारी ने कहा कि मौजूदा हालात में उद्योगों को राहत की जरूरत थी, लेकिन इसके उलट अतिरिक्त शर्तें लागू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर प्रदेश के अन्य औद्योगिक संगठनों के साथ चर्चा कर सरकार को ज्ञापन भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि इस निर्णय पर पुनर्विचार हो सके।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!