तीन मरीजों को मिला नया जीवन: ब्रेन डेड युवक का अंगदान; बना ग्रीन कॉरिडोर, परिवार ने पेश किया मानवता का उदाहरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बार फिर अंगदान ने तीन जिंदगियों को नई उम्मीद दी है। शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय अनुपम नालमे के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उनके परिवार ने मानवता का उदाहरण पेश करते हुए अंगदान का निर्णय लिया। मंगलवार को 67वां ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लिवर और दोनों किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया।
इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित
अनुपम को 20 मार्च को घर पर गंभीर ब्रेन हेमरेज हुआ था। पहले उन्हें वी-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, फिर 22 मार्च को सीएचएल केयर हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। यहां डॉक्टरों ने दो बार परीक्षण के बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया।
परिवार ने दिखाई सहमति
मुस्कान ग्रुप के सेवादारों की काउंसलिंग के बाद परिजनों ने अंगदान के लिए सहमति दी। परिवार ने अधिक से अधिक अंग दान करने की इच्छा जताई, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को जीवन मिल सके।
तीन मरीजों को मिला जीवन
मंगलवार को बने ग्रीन कॉरिडोर के जरिए लिवर और एक किडनी सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती 44 और 34 वर्षीय महिलाओं को ट्रांसप्लांट की गई। वहीं दूसरी किडनी शैल्बी हॉस्पिटल पहुंचाकर 39 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपित की गई।
अन्य अंगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास
परिवार की इच्छा के अनुसार हाथ, पैंक्रियाज, बोन, हार्ट वाल्व और छोटी आंत के लिए SOTO और NOTO द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों और तत्काल जरूरत न होने से इनका उपयोग नहीं हो सका। अनुपम की त्वचा भी दान की गई है, जिसका उपयोग अन्य मरीजों के इलाज में किया जाएगा।
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई
अंगदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुपम नालमे को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान परिजन और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।परिजनों के अनुसार अनुपम सिविल इंजीनियर थे और समाजसेवा में सक्रिय रहते थे। उनका यह निर्णय कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!