बांग्लादेश रूट से आया तीन किलो विदेशी सोना: डीआरआई की घेराबंदी में तस्करों ने किया हमला; दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बांग्लादेश के रास्ते भारत लाई गई करीब 3 किलो विदेशी मूल के सोने की खेप इंदौर में डिलीवर होने से पहले ही राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पकड़ ली। महाराष्ट्र नंबर की कार में सीट के अंदर छिपाकर सोना लाया गया था। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने डीआरआई टीम पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी में दो अधिकारी घायल हुए। मौके से डिलीवरी लेने पहुंचे एक अन्य संदिग्ध को भी पकड़ा गया है।
सी-21 मॉल के पीछे होनी थी डिलीवरी
डीआरआई को सूचना मिली थी कि विदेशी मूल का सोना लेकर दो तस्कर महाराष्ट्र की ओर से इंदौर पहुंच रहे हैं। टीम ने बायपास से उनकी निगरानी शुरू की। दोनों तस्कर सी-21 मॉल के पीछे पहुंचे, जहां उन्हें सोने की खेप किसी व्यक्ति को सौंपनी थी।
घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने खुद को कार के अंदर बंद कर लिया। अधिकारियों के बाहर निकलने के निर्देश के बावजूद वे नहीं माने। टीम ने कार से बाहर निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथित तौर पर पत्थरों से हमला कर दिया।
अफसर को पत्थर मारा, कार चढ़ाने की भी कोशिश
डीआरआई के मुताबिक, आरोपियों ने मौके से भागने के लिए कार चलाकर अधिकारियों को कुचलने की कोशिश भी की। इसी दौरान एक आरोपी ने बड़ा पत्थर उठाकर एक अधिकारी के सिर पर मार दिया। हमले में दो अधिकारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
इसी बीच बुलेट से मौके पर पहुंचे एक अन्य व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई टीम ने उसे भी पकड़ लिया। आशंका है कि वह सोने की खेप लेने पहुंचा था।
सीट के अंदर छिपा था 3 किलो सोना
कार की तलाशी लेने पर सीट के अंदर छिपाकर रखा करीब 3 किलो विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि सोने की मूल पहचान छिपाने के लिए उसे पिघलाकर दोबारा तैयार किया गया था।
बरामद सोने की दो ईंटों पर ‘Agnis’ नाम की कथित नकली मार्किंग भी मिली। डीआरई को आशंका है कि विदेशी सोने को भारतीय ब्रांड का दिखाकर बाजार में खपाने की तैयारी थी।
बुलियन कारोबारियों के नेटवर्क की भी जांच
डीआरआई अब इस पूरे मामले के पीछे सक्रिय अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगा रही है कि सोने की खेप किसने भेजी, इंदौर में इसे किसे सौंपा जाना था और नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
एजेंसी को यह भी संदेह है कि कुछ स्थानीय बुलियन कारोबारी विदेश से 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना टैक्स और ड्यूटी चोरी कर मंगाने वाले नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इसके बाद सोने को प्रदेश के अलग-अलग बाजारों में ज्वैलर्स तक पहुंचाए जाने की आशंका है।
कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई
डीआरआई ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अब सोना तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। एजेंसी यह भी जांच रही है कि इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!