खबर
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी: रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 1:07 pm
शेयर करें:
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, जालंधर।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बुधवार को जालंधर के परागपुर में होने वाली रैली से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

मंच को बम से उड़ाने की धमकी
रिपोर्टों के मुताबिक, सुबह कई स्कूलों को ई-मेल भेजे गए, जिनमें रैली स्थल समेत कई जगहों पर बम धमाके की धमकी दी गई।

ई-मेल में दावा किया गया कि अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे IED रखा गया है।

स्कूल-मंदिर और बसों को भी निशाना बनाने की बात कही
इसके अलावा स्कूलों, श्री देवी तालाब मंदिर, बसों और अन्य स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही हैं।

शाह के कार्यक्रम से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा
अमित शाह के जालंधर पहुंचने के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाह पहले श्री देवी तालाब मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद परागपुर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे रैली को संबोधित करेंगे।

ई-मेल में कई स्थानों का जिक्र
धमकी वाले संदेश में रैली स्थल के अलावा स्कूलों और श्री देवी तालाब मंदिर का भी उल्लेख किया गया है। कुछ रिपोर्टों में कोर्ट परिसर और बसों को भी धमकी में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, ई-मेल में किए गए दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

4 हजार किलोमीटर की यात्रा के बाद होगा समापन
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर को पठानकोट जिले के माधोपुर से शुरू हुई थी। पार्टी के मुताबिक यात्रा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय किया।

जालंधर में अमित शाह की रैली के साथ इसका समापन होना है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं और रैली स्थल समेत संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 4 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 6 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 7 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 7 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 8 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 8 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 8 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 8 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 8 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 9 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 9 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 9 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 9 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 9 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 9 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 9 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 9 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 10 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!