सांई कृपा कॉलोनी में फिर जहरीले पानी का खतरा: भागीरथपुरा की त्रासदी के बाद भी नहीं जागा सिस्टम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई लगभग 40 मौतों की भयावह घटना अभी शहरवासी भूल भी नहीं पाए कि अब सांई कृपा कॉलोनी में भूजल में खतरनाक जीवाणुजनित प्रदूषण का खुलासा हुआ है। सवाल साफ है क्या सिस्टम फिर किसी बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है?
भागीरथपुरा में जहरीला पानी पीने से हुई लगभग 40 मौतों ने इंदौर को देशभर में शर्मसार कर दिया था। राष्ट्रीय एजेंसियों ने जांच की, वैज्ञानिकों ने परीक्षण किए, नेताओं ने बयानबाजी की, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस है।
सांई कृपा कॉलोनी में ‘जहर’ का खुलासा
भूजल विशेषज्ञ सुधींद्र मोहन शर्मा की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा किया है। यहां बोरवेल के पानी में ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए। टोटल बैक्टीरियल काउंट बेहद उच्च स्तर पर मिला। पानी बदबूदार, मटमैला और काले रंग का हो चुका है। यह साफ संकेत है कि लोग सीधे-सीधे बीमारी नहीं, मौत का पानी पी रहे हैं।
320 फीट से ज्यादा गहरे बोरवेल प्रदूषित
जांच में खुलासा हुआ कि 320 फीट से ज्यादा गहरे बोरवेल ही प्रदूषित हैं। पास के खाली प्लॉट्स में सीवर का गंदा पानी जमा है। उसी क्षेत्र में नया गहरा बोरवेल खोदा गया, जिससे सीवर का गंदा पानी सीधे गहरे भूजल में पहुंच गया और उसे संक्रमित कर दिया।
प्रशासन की लापरवाही या आपराधिक चूक?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सीवर का पानी खुले में क्यों जमा होने दिया गया? नए बोरवेल की ड्रिलिंग बिना सुरक्षा उपायों के कैसे हो गई? क्या नगर निगम को इस खतरे की भनक तक नहीं थी? अगर जवाब ‘नहीं’ है, तो यह सीधे-सीधे जनता की जान से खिलवाड़ है।
सजगता से टली बड़ी त्रासदी
गनीमत रही कि रहवासियों ने समय रहते समस्या पहचानी। विशेषज्ञ को बुलाकर जांच करवाई, स्थानीय जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई। वरना भागीरथपुरा की तरह यहां भी मौतों का सिलसिला शुरू हो जाता।
अब यह होना चाहिए...
रिपोर्ट में साफ निर्देश दिए गए हैं कि जमा सीवर जल को तुरंत हटाकर एसटीपी में निस्तारित किया जाए। बोरवेल को पूरी तरह सीमेंट सीलिंग और ग्राउटिंग से सुरक्षित किया जाए। प्रदूषित जलभृत की डीवाटरिंग की जाए। जल गुणवत्ता की लगातार निगरानी हो। यह घटना पूरे शहर के लिए रेड अलर्ट है।
संबंधित समाचार

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!