गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार: वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र में गोवंश वध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कथित वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
बेडावली गांव में सामने आया था मामला
पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को मेघनगर थाना क्षेत्र के बेडावली गांव में गोवंश वध की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 240/2026 दर्ज किया।
इस गंभीर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325, मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धाराओं 4, 5 और 9 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कलेक्टर और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए झाबुआ कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया और थांदला एसडीओपी राजेश सूलिया के मार्गदर्शन में मेघनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चौहान ने पुलिस टीम गठित की।
पुलिस के मुताबिक, टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल क्रमांक MP 45 ZG 6509 भी जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के अनुसार, मामले में कालू (25 वर्ष) पिता जोसिंग भूरिया, निवासी बेडावली, राजेश (28 वर्ष) पिता नरसिंह मचार, निवासी बेडावली, मानसिंह पिता दल्ला हटिला, निवासी कथ्था फैक्ट्री के पास, मेघनगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!