खबर
Top News

इस नेता को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत: इस दिन होगी मामले की अगली सुनवाई; इस बात पर होगा फैसला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
इस नेता को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

खुलासा फर्स्ट, रायपुर।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी दो अलग-अलग याचिकाओं को एक साथ टैग करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 अप्रैल 2026 तय कर दी है। इसी दिन यह भी तय होगा कि सरेंडर आदेश पर रोक दी जाएगी या नहीं।

चर्चित जग्गी हत्याकांड से जुड़ा मामला
यह मामला छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था। यह समयसीमा 23 अप्रैल के आसपास समाप्त हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ
सुनवाई के दौरान  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अध्यक्ष अमित जोगी की ओर से दो याचिकाएं दाखिल की गईं। एक विशेष अनुमति याचिका (SLP) और दूसरी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामलों को एक साथ जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि विस्तृत सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। इस दौरान अदालत ने सरेंडर पर तत्काल किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने यह भी कहा कि स्टे संबंधी मुद्दे पर अंतिम निर्णय संबंधित बेंच द्वारा सुनवाई के बाद ही लिया जाएगा।

जोगी पक्ष का बयान
अमित जोगी ने सुनवाई के बाद कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, मुकुल रोहतगी, विवेक तन्खा, सिद्धार्थ दवे और शशांक गर्ग ने पैरवी की। जोगी ने अपनी कानूनी टीम का आभार भी जताया।

हाईकोर्ट का फैसला और विवाद
हाल ही में 23 साल पुराने जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उन्हें तीन सप्ताह में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था।

मामले की पृष्ठभूमि
2003 में रायपुर में एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी की हत्या के बाद यह मामला सामने आया था। जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और कई आरोपियों पर कार्रवाई हुई थी। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद यह मामला फिर से हाईकोर्ट पहुंचा, जहां हालिया फैसले में दोष सिद्ध हुआ। अब सुप्रीम कोर्ट की 23 अप्रैल की सुनवाई पर पूरे मामले की दिशा तय होगी या तो सरेंडर पर रोक लगेगी और राहत मिलेगी, या हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रहेगा।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

2 minutes ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

13 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

21 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

25 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

30 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 1 hour ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!