ये है असली पुलिसिंग: चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरेराह नशे में धुत बदमाश हाथ में चाकू लहराता रहा, लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे और खतरा सामने देखकर कदम पीछे खींचते रहे। तभी ड्यूटी पर जा रहे मल्हारगंज थाने के हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया अकेले ही बदमाश के सामने डट गए।
पहले उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने चाकू से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने पवन पर एक-दो नहीं, करीब आठ वार गर्दन, हाथ-पैर व जांघ पर करते हुए लहूलुहान कर दिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी।
बदमाश से चाकू छीना, उसे काबू में किया व घायल हालत में थाने लेकर पहुंचे। यह घटना पुलिसिंग के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां वर्दी का मतलब सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि खतरे के सामने सबसे आगे खड़ा होना है।
मल्हारगंज एसीपी अशोक सिंह जादौन के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे इमली बाजार चौराहे की है। मल्हारगंज थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया रामबाग से इमली बाजार की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान बाणगंगा थाना क्षेत्र के 11 अपराधों से लदे बदमाश शुभम जाटव ने चाकू की धार करने वाली दुकान से चाकू उठाया और पहले व्यापारी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी ने किसी तरह पीछे हटकर जान बचाई। इसके बाद नशे में धुत शुभम ने खुद पर भी चाकू से तीन वार कर लिए।
बदमाश को भागने नहीं दिया
तभी ड्यूटी पर जा रहे पवन बदमाश को लहूलुहान हालत में देखकर उसे रोकने और समझाने पहुंचे तो शुभम ने पवन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पवन गंभीर घायल हो गए।
जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला और बदमाश को भागने नहीं दिया। करीब आठ वार सहने के बाद आखिरकार बदमाश से चाकू छीनकर उसे काबू में कर लिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बदमाश के हाथ में चाकू देखकर लोग उसके पास जाने से डरते रहे। कई लोग मदद के लिए आगे आने के बजाय घटना का वीडियो बनाते रहे। ऐसे समय में पवन सिसोदिया अकेले ही बदमाश से भिड़े रहे। घायल होने के बावजूद आरोपी को काबू में कर थाने तक लेकर पहुंचे।
11 अपराध दर्ज, जिलाबदर भी रह चुका
सदर बाजार टीआई पप्पूलाल शर्मा के अनुसार आरोपी शुभम जाटव पर पहले से 11 अपराध दर्ज हैं। वह पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं घायल हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हेड कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर चाकू जब्त कर लिया है। आरोपी का इलाज चल रहा है ठीक होने पर उसकी अस्पताल से गिरफ्तारी करेंगे।
संबंधित समाचार

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!