इस चर्चित माॅडल ने लिया संन्यास: अब इस नाम से जानी जाएंगी; तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी संपन्न करवाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन में अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मॉडल हर्षा रिछारिया ने संन्यास ग्रहण कर लिया। अब वे नए आध्यात्मिक नाम स्वामी हर्षानंद गिरि से जानी जाएंगी। यह संन्यास दीक्षा उज्जैन स्थित मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि द्वारा दी गई।
विधि-विधान से हुआ संन्यास संस्कार
संन्यास परंपरा के अनुसार उन्हें शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। साथ ही तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म भी संपन्न कराए गए, जिसे पूर्व जीवन के पूर्ण त्याग और नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास ग्रहण किया और अपना नया नाम स्वीकार किया।
नया अध्याय शुरू करने का संकल्प
दीक्षा के दौरान स्वामी सुमनानंद गिरि ने कहा कि संन्यास एक गहन और अनुशासित प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति सांसारिक जीवन त्यागकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाता है। उन्होंने कहा कि संन्यासियों का आचरण समाज और परंपरा दोनों पर प्रभाव डालता है, इसलिए मर्यादा का पालन आवश्यक है। संन्यास लेने के बाद हर्षा रिछारिया ने संकल्प लिया कि वे अपना जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित करेंगी और संन्यास की परंपराओं का पालन करेंगी।
परिवार और पृष्ठभूमि
हर्षा रिछारिया का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और वर्तमान में भोपाल में रहता है। उनके पिता बस कंडक्टर हैं और मां बुटीक चलाती हैं। एक भाई निजी नौकरी करता है।
सोशल मीडिया और करियर
संन्यास से पहले वे स्टेज एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वे सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट साझा करती थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ अहमदाबाद से योग का विशेष कोर्स भी किया है। वे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की शिष्या भी बताई जाती हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!