इस शहर ने भर दिया सरकार का खजाना: शराब दुकानों की नीलामी से जुटाया इतने करोड़ से अधिक का राजस्व; ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला जिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में जहां कई जिलों में आबकारी ठेकों की नीलामी को लेकर सुस्ती देखी जा रही है, वहीं इंदौर ने रिकॉर्ड बनाते हुए सरकार के खजाने को भर दिया है। जिले में शराब दुकानों की नीलामी से 2000 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाकर इंदौर प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है।
156 दुकानें बिकीं, 2001 करोड़ से ज्यादा राजस्व
इंदौर आबकारी विभाग की कुल 173 दुकानों में से अब तक 156 दुकानें बिक चुकी हैं। इनसे 2001.91 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि जिले का कुल लक्ष्य 2100 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।
अब मात्र 18 दुकानें बाकी
अब केवल 18 दुकानें शेष हैं, जिनसे न्यूनतम 258 करोड़ रुपए और मिलने की संभावना है। ऐसे में साफ है कि इंदौर जल्द ही निर्धारित लक्ष्य को पार कर नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है।
नई ग्रुपिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने शराब दुकानों की नई ग्रुपिंग करवाई थी। इसमें महंगी और कम आय वाली दुकानों को मिलाकर समूह बनाए गए, जिससे नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ी और अधिक बोली लगी। इस रणनीति का सीधा असर राजस्व पर पड़ा और अधिकांश समूह अपेक्षा से ज्यादा कीमत पर उठे।
बेस प्राइस से 8.5% अधिक बोली
बेची गई 156 दुकानों का बेस प्राइस 1844.11 करोड़ रुपए था, जबकि ये दुकानें 2001.91 करोड़ रुपए में बिकीं। यानी विभाग को करीब 157.80 करोड़ रुपए (लगभग 8.56%) अतिरिक्त प्राप्त हुए। पिछले वर्ष 2025–26 में इन्हीं दुकानों से 1536.76 करोड़ रुपए मिले थे। इस बार के मुकाबले यह करीब 465.15 करोड़ रुपए (लगभग 30.27%) की उल्लेखनीय बढ़ोतरी है।
बड़े समूहों में रिकॉर्ड बोली
नीलामी के दौरान कई प्रमुख समूहों में तय कीमत से कहीं अधिक बोली लगी- स्कीम नंबर 54 समूह: 134.95 करोड़ के मुकाबले 153.33 करोड़, एमआईजी समूह: 98.03 करोड़ के मुकाबले 111.11 करोड़, एमआर-9 समूह: 130.09 करोड़ के मुकाबले 150.20 करोड़, चंद्रगुप्त चौराहा (एमआर-10): 99.38 करोड़ के मुकाबले 113.57 करोड़ और मांगलिया समूह: 41.94 करोड़ के मुकाबले 52.83 करोड़। विभागीय विश्लेषण के अनुसार, कई समूहों में 30% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, जो प्रतिस्पर्धा बढ़ने और मोनोपॉली खत्म होने का संकेत है।
लक्ष्य से आगे निकलने की तैयारी
आंकड़ों के अनुसार, इंदौर आबकारी विभाग का 2100 करोड़ रुपए का लक्ष्य अब लगभग हासिल होने की कगार पर है। शेष दुकानों की नीलामी पूरी होते ही यह लक्ष्य पार हो जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस बार की नीलामी ने न सिर्फ पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि यह मॉडल अन्य जिलों के लिए भी उदाहरण बन सकता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!