30 लाख की लूट का तीसरा दिन फिर भी पुलिस रही खाली हाथ: स्क्रेप व्यापारी से दिनदहाड़े हुई वारदात में तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

गाड़ी अड्डा से पीछा कर रहे थे नकली पुलिस वाले, 100 से ज्यादा कैमरे खंगाल रही हैं आठ टीमें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंढरीनाथ क्षेत्र में स्क्रेप व्यापारी मुकुल अग्रवाल से हुई करीब 30 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के तीसरे दिन भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
हालांकि, दावा किया जा रहा है कि एडिशनल डीसीपी से लेकर कांस्टेबल तक की फौज मैदान में उतरी हुई है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले शातिर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
लूटकांड के खुलासे के लिए पुलिस की 8 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें करीब 32 पुलिसकर्मी लगातार जुटे हुए हैं। पंढरीनाथ, सराफा, मल्हारगंज और जूनी इंदौर क्षेत्र के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस बदमाशों के आने-जाने के रूट और संभावित ठिकानों का नक्शा तैयार कर रही है। जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने वारदात अचानक नहीं की थी, बल्कि पूरी रेकी के बाद उसे अंजाम दिया।
फरियादी मुकुल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह बर्तन बाजार से निकलकर गाड़ी अड्डा पहुंचा था, जहां उसने एक व्यापारी से 7 लाख रुपए का भुगतान लिया था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है कि जैसे ही मुकुल वहां से निकला, बदमाश भी उसके पीछे लग गए।
इसके बाद मुकुल ने पांच ठिकानों से करीब 29.65 लाख रुपए की राशि एकत्र की। जब वह मच्छी बाजार क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी भीड़भाड़ वाले इलाके में एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसकी गाड़ी रुकवा ली।
कुछ ही सेकंड में उसके हाथ से नकदी से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया गया और बदमाश फरार हो गए। लुटने वाला बदमाश मुंह पर रूमाल बांधे था, जबकि उसका साथी हेलमेट पहने एक्टिवा लेकर खड़ा था। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला।
पुराने बदमाशों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
पुलिस मुकुल द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर कुछ पुराने अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीन संदिग्धों को बैठाकर गहन पूछताछ शुरू की है। वहीं जिन व्यापारियों से मुकुल ने रकम कलेक्ट की थी, उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कल मुकुल को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना का सीन रीक्रिएट कराया गया। जांच टीम यह समझने की कोशिश कर रही है कि बदमाशों ने किस बिंदु पर व्यापारी को टारगेट किया और कौन-कौन लोग उसकी गतिविधियों की जानकारी रख रहे थे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!