मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग: बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी; तीनों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जावरा क्षेत्र के मीनाखेड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 26 वर्षीय महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।
तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान दया बाई (26) पत्नी हरिओम, उसकी पांच वर्षीय बेटी दक्षु और तीन वर्षीय बेटे अरविंद के रूप में हुई है।
घटना जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत हुसैन टेकरी इलाके की बताई गई है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए निकली थी घर से
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे दया बाई अपनी बेटी दक्षु को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी।
उसके साथ तीन वर्षीय बेटा अरविंद भी था। इसी दौरान महिला ने दोनों बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने तीनों को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल जावरा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
निजी अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना
सुबह करीब 10:30 बजे निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और दया बाई को जावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी के अनुसार, तीनों शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। महिला के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए स्वजन और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!