बाइक चोरी के बाद चोरों की ‘चिट्ठी’: लिखा- पुलिस को बताया तो गाड़ी नहीं मिलेगी; सीसीटीवी में कैद संदिग्ध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट में बाइक चोरी के बाद एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। चार दिन पहले चौहान पेट्रोल पंप से चोरी हुई बाइक के बाद अब उसी पेट्रोल पंप के पीछे अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग जगहों पर रहस्यमय कागज चस्पा किए हैं। इन कागजों में बाइक वापस करवाने की बात लिखी गई है और पुलिस को सूचना नहीं देने की चेतावनी भी दी गई है।
पूरी गतिविधि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर कागज चस्पा करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
‘पुलिस को नहीं बताना... गाड़ी नहीं मिलेगी’
पेट्रोल पंप के पीछे चस्पा किए गए कागजों पर लिखा है- ‘आप किसी पुलिस वाले को नहीं बताना... आपको गाड़ी नहीं मिलेगा...’ इसके बाद बाइक वापस करवाने की बात कही गई है।
कागज में चोरी हुई बाइक का नंबर MP-69 MB-330 भी लिखा है। साथ ही एक इंस्टाग्राम पर एसएमएस करने का उल्लेख किया गया है। संदेश की भाषा और उसका तरीका पूरे मामले को और रहस्यमय बना रहा है।
चार दिन पहले चोरी हुई थी बाइक
जानकारी के मुताबिक, जोबट निवासी रघुनंदन शर्मा की बाइक चार दिन पहले चौहान पेट्रोल पंप से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।
इसके बाद बीती रात एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के पीछे पहुंचा। उसने अलग-अलग स्थानों पर ये कागज चस्पा किए। सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। ऐसे में फुटेज अब पुलिस के लिए अहम सुराग बन सकती है।
‘जोबट से चोरी हुई गाड़ी वापस करवा’
कागज पर ‘जोबट से चोरी हुई गाड़ी वापस करवा’ जैसी बातें भी लिखी गई हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करने का संकेत दिया गया है।
इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कागज चस्पा करने वाला व्यक्ति कौन है? क्या उसका बाइक चोरी करने वालों से कोई संबंध है? क्या यह संदेश वास्तव में चोरों की ओर से छोड़ा गया है या फिर किसी ने मामले को उलझाने के लिए ऐसा किया है?
सीसीटीवी और चिट्ठी से होगा खुलासा
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कागज किसने चस्पा किए और उसमें लिखे संदेश का वास्तविक मकसद क्या है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बरामद कागजों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद पेट्रोल पंप और आसपास के इलाके में भी चर्चा का माहौल है। बाइक चोरी के बाद इस तरह का रहस्यमय संदेश सामने आने से मामला सामान्य चोरी से अलग नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!