खबर
Top News

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी: एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 6:29 pm
शेयर करें:
यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी

खुलासा फर्स्ट, सतना।
जिले के कोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बगिया मोड़ पर सतना से बिरसिंहपुर जा रही गैवीनाथ ट्रेवल्स की मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

12 से अधिक यात्री घायल
हादसे में खुटहा निवासी राघवेंद्र त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया गया।हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ।

फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई
बस पलटते ही अंदर फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने बस के शीशे और दरवाजे के रास्ते घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा, अस्पताल पहुंचाए घायल
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कराया।

बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को उपचार के लिए कोठी अस्पताल भेजा गया।

समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव
हादसे के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर भी सवाल उठे।

घटनास्थल पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण मृतक राघवेंद्र त्रिपाठी के शव को लोडर वाहन में रखकर कोठी अस्पताल ले जाना पड़ा। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

बस पलटने से एक किलोमीटर तक लगा जाम
हादसे के बाद मिनी बस सड़क के बीचोंबीच पलटी हुई थी। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने पुलिस टीम के साथ यातायात बहाल कराने के लिए मशक्कत की। कुछ समय बाद रास्ते पर आवागमन सुचारू कराया गया।

फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस
Top News

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

6 minutes ago
देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी
Top News

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

30 minutes ago
जिंदगीभर की कमाई उजड़ी
Top News

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

32 minutes ago
किसानों पर पुलिस की कार्रवाई
Top News

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

about 1 hour ago
विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल
Top News

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

about 1 hour ago
बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील
Top News

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

about 1 hour ago
पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र
Top News

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

about 1 hour ago
भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी
Top News

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

about 2 hours ago
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में
Top News

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल
Top News

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

about 2 hours ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Top News

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब
Top News

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

about 2 hours ago
राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी
Top News

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

about 2 hours ago
मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

about 3 hours ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

about 3 hours ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

about 3 hours ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

about 3 hours ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

about 3 hours ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!