खबर
Top News

इस मंदिर में नहीं होता चंद्रग्रहण का असर: खुले रहते हैं कपाट; शयन आरती तक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मार्च 2026, 1:33 pm
शेयर करें:
इस मंदिर में नहीं होता चंद्रग्रहण का असर

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होली के साथ चंद्रग्रहण का साया भी देखने को मिल रहा है, जिससे कई जगह पर रंगों का त्योहार फीका पड़ गया है। 3 मार्च यानी आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।

मंदिरों के द्वार बंद
आमतौर पर ग्रहण के समय देशभर के मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं, घरों में भी पूजा-अर्चना रोक दी जाती है और सूतक काल का पालन किया जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद ही शुद्धि के साथ दोबारा पूजा शुरू होती है लेकिन उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की नगरी में परंपरा कुछ अलग है।

ग्रहण के दौरान भी नियमित रूप से दर्शन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में ग्रहण के दौरान भी नियमित रूप से दर्शन होते हैं. मान्यता है कि स्वयंभू ज्योतिर्लिंग होने के कारण बाबा महाकाल पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, इसलिए मंदिर के पट बंद नहीं किए जाते और भक्त निर्बाध रूप से दर्शन कर पाते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में चंद्रग्रहण पर भी व्यवस्थाएं सामान्य रहेंगी।हर रोज की तरह आज सुबह भी भस्म आरती हुई।

शयन आरती तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे
रात की शयन आरती तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के पुजारी रमन गुरु के अनुसार, यह ज्योतिर्लिंग दक्षिणमुखी है। दक्षिण दिशा काल की मानी जाती है और जो काल पर भी अधिपति हों, वही महाकाल कहलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जहां स्वयं महाकाल विराजमान हों, वहां ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव निष्प्रभावी हो जाता है। इसी कारण ग्रहण काल में भी यहां पूजा-अर्चना और आरती का क्रम निर्बाध जारी रहता है।

हर रोज की तरह हुई भस्म आरती
दरअसल मंगलवार को ग्रहण होने से उज्जैन में कई मंदिरों के पट नहीं खुलेंगे ओर कुछ में खुलेंगे, तो भगवान का स्पर्श नहीं किया जा सकेगा। हालांकि महाकाल मंदिर के पट मंगलवार तड़के चार बजे ही खुले। प्रतिदिन अनुसार भस्म आरती हुई। इसके बाद ग्रहण होने के कारण आम श्रद्धालु बाबा के दूर से दर्शन तो करते हुए नजर आए, लेकिन गर्भगृह में मंदिर के पुजारी भी नहीं जा सके। वजह ग्रहण के कारण सूतक लगना है, इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद ही बाबा को जल अर्पित किया जा सकेगा। इस दौरान बाबा भक्तों को दर्शन देंगे.

केवल शक्कर का भोग
श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार, चंद्रग्रहण के कारण पूजा पद्धति में परिवर्तन रहेगाकेवल शक्कर का भोग शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि शाम 6:32 से 6:46 बजे तक रहने वाले 14 मिनट के इस ग्रहण का वेध काल सूर्योदय से ही प्रारंभ हो गया है। वेध काल के कारण सुबह की दद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग अर्पित किया गया।

ठंडे जल से होगा स्नान
महाकाल मंदिर में साल में दो बार भगवान की दैनिक व्यवस्था बदली जाती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से सर्दियों के अनुरूप आरती के समय निर्धारित होते हैं जबकि चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से गर्मी की दिनचर्या लागू की जाती है। इस साल चार मार्च से चैत्र कृष्ण प्रतिपदा प्रारंभ हो रही है। इसके साथ ही मंदिर में ग्रीष्मकालीन समय-सारणी प्रभावी होगी।

मौसम में बदलाव
मान्यता के अनुसार, इसी दिन से मौसम में बदलाव माना जाता है और बाबा महाकाल का अभिषेक शीतल जल से किया जाता है। यह व्यवस्था शरद पूर्णिमा तक जारी रहेगी। इस अवधि में प्रतिदिन होने वाली पांच आरतियों में से तीन के समय में परिवर्तन किया जाएगा ताकि पूजा-विधि मौसम के अनुरूप संपन्न हो सके।

संबंधित समाचार

पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

7 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

10 minutes ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

11 minutes ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

12 minutes ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

19 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

25 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

35 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

37 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 1 hour ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

about 1 hour ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 2 hours ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 2 hours ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!