मेडिसिन प्लांट में चोरी का खुलासा: आरओ मशीन; मोटर समेत 70 हजार का सामान बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
भीकनगांव थाना क्षेत्र के पिपराड़ स्थित मेडिसिन प्लांट से आरओ मशीन, पानी की मोटर और अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप मंसारे निवासी जुनापानी (खंडवा), महेश चौहान और लालू पिता गुलाब उर्फ नाथू चौहान निवासी लछौरा के रूप में हुई है।
प्लांट से चोरी हुआ था लाखों का सामान
पुलिस के अनुसार, सोनी कॉलोनी निवासी राहुल ने 14 अगस्त को भीकनगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पिपराड़ स्थित फैक्ट्री सेआरओ प्लांट मशीन, पानी की दो मोटर, एलईडी बल्ब, वायर बंडल, हीट गन मशीन, स्पीकर बॉक्स, सीरीज लाइट और प्लास्टिक की टंकियां चोरी हो गई हैं।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई।
सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने मामले के खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान चोरी की वारदात में तीन लोगों की भूमिका सामने आई।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मेडिसिन प्लांट से चोरी करना स्वीकार किया।
आरओ मशीन और मोटर समेत सामान बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई आरओ प्लांट मशीन, पानी की दो मोटर, एलईडी बल्ब, वायर बंडल, हीट गन मशीन, स्पीकर बॉक्स, सीरीज लाइट और प्लास्टिक की टंकियां बरामद कीं।
इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की गई है।
आरोपी न्यायालय में पेश, आगे की जांच जारी
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की वारदात से भी संबंध है या नहीं और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!