खबर
Top News

युवक का सिर फोड़ा: 5 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 मई 2026, 4:15 pm
शेयर करें:
युवक का सिर फोड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बच्चों के पुराने विवाद को लेकर युवक का सिर फोड़ने की घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। जानकारी के मुताबिक सुंदर नगर बर्फानी धाम निवासी 28 वर्षीय आकाश कोचक ने बताया कि वह पुताई का काम करता है। 16 मई की शाम करीब 7 बजे वह जैन स्टोर के सामने से गुजर रहा था।

इसी दौरान क्षेत्र के आदित्य उर्फ आदु अपने साथियों दीपांशु उर्फ चीकू और चेतन के साथ वहां पहुंचा और तीनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उसे रोक लिया और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आदित्य उर्फ आदु ने पास में पड़ा फर्शी का टुकड़ा उठाकर आकाश के सिर पर दे मारा। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। जाते समय आरोपी उसे जान से खत्म करने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल आकाश घर पहुंचा और अपने भाई राहुल कोचक व पत्नी दीपमाला को पूरी जानकारी दी। इसके बाद तीनों थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आकाश की शिकायत पर आदित्य उर्फ आदु, चेतन पिता कमलेश निवासी सुंदर नगर और दीपांशु उर्फ चीकू पिता दिलीप निवासी संचार नगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि केस दर्ज होने के बावजूद पांच दिन से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

परिवार ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह आला अधिकारियों से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान
Top News

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

about 24 hours ago
देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़
Top News

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

1 day ago
नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा
Top News

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

1 day ago
‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच
Top News

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

1 day ago
पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई
Top News

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

1 day ago
दुर्लभ केस में कमाल
Top News

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

1 day ago
कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल
Top News

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

1 day ago
मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात
Top News

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

1 day ago
250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर
Top News

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

1 day ago
राखियों से सजी कलाई
Top News

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

1 day ago
बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत
Top News

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

1 day ago
डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान
Top News

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

1 day ago
नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
Top News

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

1 day ago
मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे
Top News

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

1 day ago
गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य
Top News

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

1 day ago
वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान
Top News

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

1 day ago
थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
Top News

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

1 day ago
जुलूस में क्या उड़ाया
Top News

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

1 day ago
20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर
Top News

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

1 day ago
चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध
Top News

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!