खबर
Top News

मौसम ने फिर ली करवट: इतने जिलों में चली लू; इन स्थानों पर बारिश का भी अलर्ट; जानिये पारा कहां जा पहुंचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 12:47 pm
शेयर करें:
मौसम ने फिर ली करवट

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को जहां कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलीं, वहीं कुछ इलाकों में बादल भी छाए रहे। इस बीच तापमान में भी तेजी देखने को मिली। रतलाम में पारा रिकॉर्ड 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

इन जिलों में लू का अलर्ट, कई जगह बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं करीब 6 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

अप्रैल में दूसरी बार बदलेगा मौसम
अप्रैल महीने में यह दूसरी बार है जब प्रदेश में बारिश का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे पहले 1 से 9 अप्रैल के बीच प्रदेशभर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी। इसके बाद करीब 10 दिनों तक तेज गर्मी का दौर चला। अब एक बार फिर मौसम विभाग, भोपाल ने बारिश और बदलते मौसम की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में पहली बार 44 डिग्री के पार पारा
इस गर्मी के सीजन में पहली बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। रतलाम सबसे गर्म रहा। इसके अलावा उमरिया में 43.8°C, मंडला में 43.2°C तापमान दर्ज किया गया।
अन्य शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखा। खजुराहो (छतरपुर) में 42.9°C, गुना में 42.8°C, दतिया में 42.6°C, दमोह-नौगांव में 42.5°C और टीकमगढ़-सतना में करीब 42.2°C तापमान रहा।

बड़े शहरों का हाल
प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 41.9°C दर्ज किया गया। इसके बाद जबलपुर में 41.7°C, भोपाल में 41.4°C, उज्जैन में 40.6°C और इंदौर में 40.4°C तापमान रहा।

गर्मी से बचाव के लिए एडवायजरी जारी
मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर में तेज धूप से बचें। हल्के और सूती कपड़े पहनें और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

आने वाले दो दिन का मौसम
अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल, हल्की बारिश और कहीं-कहीं तेज गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।

अप्रैल-मई: गर्मी के चरम महीने
मौसम विभाग के अनुसार, जैसे सर्दी के लिए दिसंबर-जनवरी और बारिश के लिए जुलाई-अगस्त अहम होते हैं, वैसे ही अप्रैल और मई गर्मी के पीक महीने माने जाते हैं। खासकर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी तेज होने लगती है, जो मई में चरम पर पहुंचती है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 11 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 12 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 12 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 12 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 12 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 13 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 13 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 14 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 14 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 14 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 14 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 14 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 14 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 14 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!