नियम-कायदों को पानी में बहा रहा वाटरमैन: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कर रहा लाखों का हिसाब-किताब; सरकारी आवास पर भी जमा रखा है कब्जा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आदिम जाति कल्याण विभाग में वाटरमैन के पद पर नियुक्त सचिन मंडलोई नियमों को पानी में बहाते हुए कम्प्यूटर विभाग में ऑपरेटर बन बैठा व रोजाना लाखों का हिसाब-किताब कर रहा है। इसमें जमकर धांधली कर रहा है, जिसकी जानकारी अफसरों को है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एक तरह से उन्होंने मंडलोई को खुली छूट दे दी है और व मनमानी पर उतारू है।
वो कई वर्षों से वाटरमैन यानी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और उसकी जिम्मेदारी विभाग में चपरासी की तरह काम करने की है, लेकिन उसने ये काम छोड़कर कम्प्यूटर संभाल रखा है। वो दिनभर कम्प्यूटर पर बैठकर लाखों का हिसाब-किताब करता है। लाखों रुपए के बिल और अन्य दस्तावेज उसके हाथों से होकर गुजरते हैं।
उसे अधिकारियों की शह है या वो अधिकारियों के कारनामों को छिपाने का काम करता है। वो अपना मूल काम छोड़कर दिनभर कम्प्यूटर के सामने बैठकर काला-पीला करता रहता है। कलेक्टर द्वारा 15 अप्रैल 2020 को जारी आदेश की सूची में 30वें नंबर पर उसके नाम के आगे वाटरमैन लिखा है, लेकिन काम वो कंप्यूटर ऑपरेटर का कर रहा है।
इस आदेश में उसकी जन्म तारीख 21 जनवरी 1980 दर्ज है और प्रथम नियुक्ति 1 जनवरी 2004 को है, लेकिन वो कुछ दिन ही वाटरमैन का कार्य करता रहा और फिर अधिकारियों के साथ सेटिंग करके कम्प्यूटर ऑपरेटर की कुर्सी पर बैठ गया। अब वो बेधड़क दिनभर कम्प्यूटर के सामने बैठकर लाखों के दस्तावेजों को देखता है, पढ़ता है और कम्प्यूटर में इंट्री करता है। सूत्रों का कहना है कि आदिम जाति कल्याण विभाग में की जा रही धांधली का सारा कच्चा चिट्ठा वो कम्प्यूटर में इंट्री के जरिए हेराफेरी कर रहा है।
छात्रावास में कब्जा जमाया
पता चला है कि वॉटरमैन सचिन मंडलोई ने 20 साल से सांवरिया नगर स्थित जूनियर अजा छात्रावास में कब्जा जमा रखा है। जबकि नियमों के मुताबिक वो इसका पात्र नहीं है। इस आवास के पानी और बिजली के बिल का भुगतान भी शासकीय मद से हो रहा है। छात्रावास के अधीक्षक जितेंद्र कडवाल ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा। सवाल उठता है कि एक मामूली पद पर नियुक्त कर्मचारी से कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसा महत्वपूर्ण कार्य क्यों करवाया जा रहा है।
अफसर मेहरबान तो सचिन पहलवान, बन बैठा कुशल श्रमिक
विभागीय सूत्रों ने बताया कि वाटरमैन के पद पर मूल नियुक्ति पाने वाले सचिन मंडलोई ने अधिकारियों के साथ साठगांठ करके खुद को कुशल श्रमिक श्रेणी में करवा लिया है। ये पद उसने मौखिक तौर पर हासिल किया है, जबकि इसकी कोई सूची जारी नहीं हुई है। ये मामला केवल सचिन का ही नहीं है, विभाग में ऐसे और भी कर्मचारी हैं जो नियुक्त तो किसी अन्य पद पर हैं, लेकिन काम किसी और पद पर कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!