गहरा रहा है जल संकट: जानिये कैसे हो गए हैं हालात; इतने हिस्सों में नियमित आपूर्ति नहीं, टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी, रोज इतनी शिकायतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अप्रैल महीने में ही टैंकरों पर निर्भरता तेजी से बढ़ गई है। शहर के करीब 20% हिस्सों में नियमित पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। नगर निगम के कंट्रोल रूम और 311 ऐप पर रोजाना औसतन 250 शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जो समस्या की गंभीरता को दर्शाती हैं।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा संकट
मायाखेड़ी, शक्करखेड़ी, कुमेड़ी और बड़ा-छोटा बांगड़दा जैसे क्षेत्रों में हर सुबह पानी के लिए जद्दोजहद शुरू हो जाती है। इन इलाकों में पहले बोरिंग ही पानी का मुख्य स्रोत था, लेकिन गिरते भूजल स्तर ने अब बोरिंग को भी लगभग बेकार कर दिया है। सामान्य दिनों में जहां करीब 200 टैंकर पानी सप्लाई करते थे, वहीं अब 80 नए टैंकर जोड़े गए हैं। इसके बावजूद मांग इतनी ज्यादा है कि जल्द ही यह संख्या 500 के पार पहुंचने की आशंका है।
शहर के अन्य हिस्से भी प्रभावित
सुदामा नगर, द्वारकापुरी, हवा बंगला, साईं बाबा कॉलोनी, आकाश नगर और प्रजापत नगर जैसे इलाकों में भी पानी की किल्लत के साथ गंदे पानी और सीवरेज की समस्या सामने आ रही है। कई जगह समय पर वॉल्व नहीं खुलने और टैंकर सप्लाई नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।
विधायक ने ली बैठक, दिए निर्देश
शनिवार को विधायक मालिनी गौड़ ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। उन्होंने हर वार्ड में पर्याप्त टैंकर व्यवस्था सुनिश्चित करने, तंग गलियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए पानी पहुंचाने और अधूरे काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
ड्रेनेज और पानी की लाइन जुड़ने से बढ़ी परेशानी
तुलसी नगर एवेन्यू में पिछले डेढ़ महीने से लोग गंभीर समस्या झेल रहे हैं। यहां ड्रेनेज लाइन को पेयजल लाइन से जोड़ दिए जाने के कारण एक हफ्ते से कई घरों में बदबूदार काला पानी आ रहा है। रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
समस्या की जड़ क्या है?
कांक्रीटीकरण का असर: शहर में बढ़ते कंक्रीट के कारण बारिश का पानी जमीन में नहीं समा रहा, जिससे भूजल रिचार्ज नहीं हो पा रहा।
पुराना ड्रेनेज सिस्टम: 30-40 साल पुरानी ड्रेनेज लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है।
यशवंत सागर पर दबाव: नर्मदा और यशवंत सागर से करीब 450 MLD पानी सप्लाई होता है, लेकिन लीकेज और अवैध पंपिंग के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता।
नलों में गंदा पानी आए तो क्या करें?
तुरंत 311 ऐप पर फोटो के साथ शिकायत दर्ज करें और शिकायत नंबर सुरक्षित रखें।
यदि पानी पीला या काला दिखे, तो यह सीवरेज मिलावट का संकेत है इसे उबालकर भी इस्तेमाल न करें।
त्वचा और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए वैकल्पिक पानी का उपयोग करें।
तंग गलियों में छोटे टैंकर (ट्रैक्टर-ट्रॉली) की सुविधा के लिए अपने वार्ड पार्षद से संपर्क करें।
संबंधित समाचार

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

हत्या के आरोपी कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली:गेट खुलवाकर कर रहा था भागने की कोशिश; गंभीर हालत में AIIMS में किया रेफर

एमआर-9 पर सड़क पर छोड़ी जाली, टकराए वाहन:नगर निगम की लापरवाही; विजय नगर-पलासिया रूट पर बड़ा हादसा टला

आर्थिक सुनामी फुर्र:जीडीपी की रफ्तार गद्गद् सरकार

मेट्रो सफर का इंतजार जल्द होगा खत्म:इन रूट पर कमर्शियल रन की तैयारी तेज; दो बार टल चुकी शुरुआत

रॉन्ग साइड चलने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त:अब चालान नहीं; सीधे होगी FIR, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लाइसेंस रद्द:जांच में मिली 19 गंभीर खामियां; इमरजेंसी से ICU और फायर सेफ्टी तक नियमों का उल्लंघन

राम मंदिर को मिल सकता है पहला CEO:इनका नाम लगभग तय; आज ट्रस्ट की बैठक में लग सकती है अंतिम मुहर

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा:अब तक 1127 लोगों की मौत; 4600 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर सियासी घमासान:भाजपा अध्यक्ष ने चिट्ठी से साधा निशाना; कांग्रेस ने पलटवार कर गिनाए आयोजन

नमक कारोबारी ने की आत्महत्या:जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठग एक्टिव:सोशल मीडिया पर फर्जी रेट और बिक्री की पोस्ट वायरल; MPCA ने किया अलर्ट

नायब तहसीलदार बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी:शौचालय मरम्मत के नाम पर जाल में फंसाया

ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग:व्यापारियों में मचा हड़कंप; फर्नीचर और सामान जलकर खाक

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!