खबर
Top News

नीट गड़बड़ी के विरोध में प्रदेश का सबसे बड़ा छात्र आंदोलन इस शहर में चला: प्रतिदिन इतने लोग हुए जमा; इतने छात्रों से हुई थी शुरुआत, बाद में ऐसा अभियान बन गया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जुलाई 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
नीट गड़बड़ी के विरोध में प्रदेश का सबसे बड़ा छात्र आंदोलन इस शहर में चला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर 30 जून से शुरू हुआ छात्र आंदोलन शनिवार को 26 दिनों बाद समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि यह मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे लंबा छात्र आंदोलन रहा। आंदोलन के समापन के समय धरना स्थल पर एक हजार से अधिक छात्र मौजूद थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद छात्रों ने जश्न मनाते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की।

पांच छात्रों से शुरू हुआ आंदोलन, हजारों युवाओं का बना अभियान
यह आंदोलन बिना किसी पूर्व योजना के शुरू हुआ था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे NEET विरोधी प्रदर्शन से प्रेरित होकर छात्र अरुण बड़ोले सबसे पहले टंट्या भील चौराहे पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कुछ ही देर में चार अन्य छात्र भी उनके साथ जुड़ गए।

बारिश के बीच बिना टेंट के धरने पर बैठे इन पांच छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से छात्र और युवा लगातार आंदोलन से जुड़ते गए। देखते ही देखते यह प्रदर्शन बड़े जनआंदोलन का रूप ले बैठा।

बारिश में शुरू हुआ संघर्ष, बाद में मिली टेंट की व्यवस्था
आंदोलन की शुरुआत मानसून के दौरान हुई। शुरुआती दिनों में छात्र खुले आसमान के नीचे बारिश में भीगते हुए धरने पर बैठे रहे। बाद में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से टेंट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे प्रदर्शन लगातार जारी रह सका।

26 दिन तक कोई छात्र भूखा नहीं सोया
धरने में शामिल छात्रों ने बताया कि पूरे आंदोलन के दौरान इंदौर शहर के लोगों ने अभूतपूर्व सहयोग किया। उनका कहना है कि 26 दिनों में ऐसा एक भी दिन नहीं आया जब किसी प्रदर्शनकारी को भूखा या प्यासा रहना पड़ा।

प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की जाती रही। स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठन और कई स्वयंसेवक नियमित रूप से खाने के पैकेट, पानी की बोतलें और अन्य आवश्यक सामग्री लेकर धरना स्थल पहुंचते रहे।

डिलीवरी बॉय से लेकर आम नागरिक तक बने सहयोगी
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कई डिलीवरी बॉय अपनी दैनिक कमाई का हिस्सा निकालकर छात्रों के लिए भोजन लेकर आते थे। वहीं अनेक लोग बिना किसी पहचान या प्रचार के भोजन, फल और अन्य जरूरी सामान देकर चुपचाप लौट जाते थे।

सफाई और आर्थिक सहयोग की भी रही व्यवस्था
धरना स्थल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर संभाली। प्रतिदिन सुबह आसपास के लोग अपने घरों से झाड़ू लाकर स्थल की सफाई करते थे ताकि प्रदर्शनकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आर्थिक सहयोग के लिए धरना स्थल पर एक गुल्लक भी रखी गई थी, जिसमें आम नागरिकों के साथ कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी स्वेच्छा से सहयोग राशि जमा कराई। छात्रों का कहना है कि इसी जनसहयोग के कारण आर्थिक परेशानियां आंदोलन में बाधा नहीं बन सकीं।

भावनात्मक समर्थन ने बढ़ाया हौसला
धरना स्थल पर पहुंचने वाले अनेक लोग छात्रों से मिलते, उन्हें गले लगाकर समर्थन जताते और उनके संघर्ष की सराहना करते थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगों का यही विश्वास और भावनात्मक सहयोग आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत रहा।

आंदोलन समाप्त होने के बाद छात्रों ने इंदौर के नागरिकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए थे, लेकिन शहर के लोगों ने उन्हें अपना परिवार समझकर हर संभव मदद की।

पहले भी हुए आंदोलन, लेकिन अवधि सबसे लंबी
छात्रों का दावा है कि इंदौर में इससे पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से जुड़े मुद्दों पर भी छात्र आंदोलन हुआ था, लेकिन वह केवल चार दिनों तक ही चला। इसके विपरीत NEET गड़बड़ी के विरोध में चला यह आंदोलन लगातार 26 दिनों तक जारी रहा, जिससे यह प्रदेश का सबसे लंबा छात्र आंदोलन बन गया।

संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

11 minutes ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

19 minutes ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

30 minutes ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

32 minutes ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

37 minutes ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

40 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

40 minutes ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 1 hour ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

about 1 hour ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

about 1 hour ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

about 1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

about 1 hour ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 1 hour ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 1 hour ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 1 hour ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

about 2 hours ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!