दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों: जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति और राजीव गांधी के पिता फिरोज गांधी की 12 सितंबर को जयंती थी। वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दादा हैं। उनकी जयंती पर कांग्रेस की खामोशी और राहुल गांधी की ओर से सार्वजनिक श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने को लेकर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि जिस परिवार की राजनीतिक विरासत का राहुल गांधी बार-बार उल्लेख करते हैं, उसी परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य और अपने दादा फिरोज गांधी की जयंती पर उनकी खामोशी कई सवाल खड़े करती है।
यादव ने कहा कि ‘बातों से संस्कार नहीं, व्यवहार से संस्कार दिखाई देते हैं।’ राहुल गांधी देश की जेन-जी से संवाद करने और उसे नई दिशा देने की बात करते हैं, लेकिन अपने ही दादा की जयंती पर उनकी सार्वजनिक खामोशी नई पीढ़ी के सामने कैसा उदाहरण प्रस्तुत करती है?
देश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका... उन्होंने कहा कि फिरोज गांधी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे और बाद में देश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहुल गांधी को यह नहीं भूलना चाहिए कि फिरोज गांधी ने नेहरू सरकार का सन 1957 में मुद्रा घोटाला (वित्तीय अनियमितता) का उजागर किया था। सन 1956 में प्रेस की स्वतंत्रता के पक्ष में विधेयक भी पेश किया था।
यदि राहुल गांधी को अपने दादा फिरोज गांधी का नाम लेने में किसी कारणवश असहजता महसूस होती है, तो कम से कम स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में ही उन्हें श्रद्धांजलि देकर जेन-जी के सामने सम्मान और कृतज्ञता का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए था।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारत की संस्कृति में अपने पूर्वजों और देश के लिए योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है। जेन-जी को संस्कार का भाषण देने से पहले स्वयं संस्कार का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जिस पेड़ की छांव में राजनीति की विरासत मिली, उसकी जड़ों को ही भूल जाना कैसी कृतज्ञता है।’
यादव ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या फिरोज गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि देना इतना कठिन था?
क्या अपने दादा का नाम लेने में संकोच है?... अगर दादा के रूप में श्रद्धांजलि नहीं दे सकते थे, तो स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े व्यक्ति के रूप में ही सम्मान क्यों नहीं दिया? जेन-जी को राहुल गांधी से यह सवाल जरूर पूछना चाहिए कि आखिर ये कैसे संस्कार हैं, जिन्हें वे नई पीढ़ी के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं?
उन्होंने कहा कि ‘घर का दीया बुझाकर दुनिया को रोशनी का पाठ पढ़ाने से पहले अपने आंगन में उजाला करना पड़ता है। राहुल गांधी को जेन-जी को उपदेश देने से पहले अपने आचरण से यह बताना चाहिए कि परिवार, पूर्वजों और देश के लिए योगदान देने वालों के प्रति सम्मान भारतीय संस्कारों का हिस्सा है।’
संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!