खबर
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा: मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस जमीन का न तो टीएनसी (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) था, न डायवर्शन हुआ और न ही रेरा से अनुमति ली गई, उस अवैध कॉलोनी में प्लॉट काटकर चार मास्टर माइंड लोगों ने ठिकाने लगा दिए। उन्होंने तो सरकारी जमीन तक को नहीं छोड़ा और उस पर भी प्लॉट काटकर बेच दिए।

करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी में उन्होंने एक प्यादे को आगे रखा और पूरे खेल को अंजाम दिया। हुआ भी वही, धोखाधड़ी का मामला जब खुला तो पुलिस ने मास्टर माइंड को छोड़कर प्यादे पर न केवल केस दर्ज किया, बल्कि लंबे समय से फरार प्यादे को आखिरकार कल दबोच भी लिया। पुलिस अब उससे मास्टर माइंड लोगों की भूमिका का पता लगा रही है।

तेजाजीनगर पुलिस के अनुसार अवैध कॉलोनी विकसित करने के मामले में फरार आरोपी जितेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राजस्व निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया था। फरियादी ने थाना तेजाजीनगर पर राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्राम कैलोद करताल स्थित भूमि सर्वे नंबर 747/2, 748/1, 751/1 व 128/1 की कुल रकबा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने के संबंध में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था।

कलेक्टर के आदेश के बाद आरोपी जितेश पिता कैलाशचंद वर्मा निवासी समर्थ सिटी गोम्मटगिरि के खिलाफ अपराध क्रमांक 388/2025, धारा 61(ग) एवं 61(घ)(3) मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह नहीं मिल रहा था। थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सउनि कुंदनमल रेगर, आरक्षक कैलाश विश्वकर्मा और आरक्षक राजकुमार की टीम गठित की।

आखिरकार पुलिस ने 12 सितंबर 2026 को उसके मोबाइल नंबर 9009560877 की लोकेशन प्राप्त की, जो समर्थ सिटी गोम्मटगिरि में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जितेश वर्मा को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तेजाजीनगर नई बस्ती में 114 प्लॉट की अवैध कॉलोनी काटकर उनकी रजिस्ट्री कराई है। पुलिस ने आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस देकर उसकी पावती प्राप्त की है। मामले में विवेचना जारी है।

ठग चांडाल चौकड़ी तो कोई और ही है...
खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि पुलिस ने आरोपी जितेश वर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अवैध कॉलोनी काटने के मामले में मास्टरमाइंड नितिन हाणिया, राजाराम बुड़ाना, अस्सु हार्डिया और विकास परमार के नाम कबूलते हुए बताया इन सभी ने कॉलोनी मेरे नाम पर काटकर जो प्लॉट बेचे उनका पैसा उसके अकाउंट में नकद करवाकर हजम कर लिया।

अवैध कॉलोनी काटकर माफियाओं ने करीब 90 करोड़ रुपए का गबन किया है। मास्टरमाइंड लोगों ने प्लॉटधारकों का पैसा भी गीतेश वर्मा के अकाउंट में डाला। इसके बाद उसे नकद करवाकर लिया गया। मामले में तेजाजी नगर पुलिस इन्हें भी आरोपी बना सकती है।

संबंधित समाचार

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

less than a minute ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

11 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

17 minutes ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

18 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

24 minutes ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

25 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

32 minutes ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

37 minutes ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

38 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

44 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 1 hour ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

about 1 hour ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 2 hours ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 2 hours ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 2 hours ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!