खबर
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार: नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 1:44 pm
शेयर करें:
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर नशा करने वालों से लेकर नशा सप्लायरों तक पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत चंदन नगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए एक गांजा तस्कर को दो किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी नशे का आदी है। लत पूरी करने के साथ जल्दी और आसानी से पैसा कमाने के लिए गांजा बेचने लगा था। आरोपी बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से कम दाम में गांजा खरीदकर इंदौर लाता और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचता था।

चंदन नगर टीआई तिलक करोले के मुताबिक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों पर टीम लगातार नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को चंदन नगर क्षेत्र के हॉट स्पॉट एरिया में संदिग्धों की गतिविधियों की सूचना मिली।

पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश करते हुए जिला अस्पताल के सामने धार रोड पहुंची। यहां एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पिता लखन रसीले (28) निवासी रुस्तम का बगीचा बताया। उसके पास से 2.044 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है, जब्त किया गया।

पुलिस पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने और जल्दी अमीर बनने के लिए उसने गांजा सप्लाई करना शुरू किया। वह बदनावर के पास पहाड़ी इलाके से गांजा कम कीमत में खरीदकर इंदौर लाता था और यहां छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहकों को महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विवेचना में लिया है। पुलिस तस्कर से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

1 minute ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

3 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

7 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

17 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

19 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

23 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

28 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

31 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

41 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!