राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख: इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता

मैदान, मंजूरी और मालवा की सियासत, ‘छात्रों की गूंज' आखिर क्यों बन रहा शहर का सबसे बड़ा सियासी इम्तिहान
कांग्रेस बता रही गैर राजनीतिक कार्यक्रम, क्या छात्रों की आड़ में सत्ता की नई बिसात बिछने जा रही है
क्या ‘छात्रों की गूंज' बन जाएगी सियासत का नया मंच, आयोजन को बताया जा रहा शिक्षा सिस्टम पर छात्रों से संवाद
मालवा में युवाओं को साधने की सियासी जंग, छात्र संवाद के बहाने आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा
हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की तासीर में हमेशा से एक अलग तरह का मिजाज रहा है, चाहे वह देवी अहिल्याबाई होलकर की सांस्कृतिक विरासत हो, पोहा-जलेबी का स्वाद हो या फिर मालवा की शांत, लेकिन निर्णायक राजनीति, लेकिन इन दिनों देवी अहिल्या की इस नगरी में राजनीति का तापमान अचानक बढ़ गया है।
वजह बनी है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम। जो आयोजन पहले एक सीधा-सादा छात्र संवाद दिख रहा था, वह प्रशासनिक अड़चनों, कानूनी दांव-पेचों और भारी-भरकम किराए के विवाद के बीच मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा राजनीतिक शो-डाउन बन चुका है।
19 सितंबर को जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शहर के रीजनल पार्क मैदान पर छात्रों से मुखातिब होंगे, तब तक यह कार्यक्रम अपने आप में एक कहानी बन चुका होगा। शिक्षा-रोजगार पर संवाद से कहीं ज्यादा, अनुमति की जंग, किराए की रस्साकशी और आरोप-प्रत्यारोप की सियासत की कहानी।
सवाल यह नहीं कि कार्यक्रम होगा या नहीं, वह तो शुक्रवार को आईडीए की मंजूरी के साथ तय हो चुका। असली सवाल यह है कि इतने सीधे से लगने वाले छात्र-संवाद को यहां तक पहुंचने में इतनी अड़चनें क्यों झेलनी पड़ीं, और इसके पीछे की सियासी बिसात क्या कहती है।
स्टेडियम से इनकार: कानूनी वजह या सियासी हिचक.... कहानी की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होती है। कांग्रेस ने यही जगह पहली पसंद के तौर पर मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट के एक पुराने आदेश का हवाला देकर मना कर दिया गया। तर्क यह कि स्टेडियम सिर्फ खेल या राज्य स्तरीय सरकारी आयोजनों के लिए है।
कानूनी तौर पर यह दलील अपनी जगह ठीक हो सकती है, लेकिन टाइमिंग ने इसे तुरंत सियासी रंग दे दिया। कांग्रेस के लिए यह कहना आसान हो गया कि जिस विपक्ष के नेता से भाजपा सरकार को असहजता है, ठीक उसी के कार्यक्रम में तकनीकी अड़चन सामने आ गई।
यह तर्क कितना सही है, यह बहस का विषय हो सकता है, लेकिन इतना तय है कि इस एक फैसले ने पूरे आयोजन की टाइमलाइन को एक सप्ताह पीछे धकेल दिया और तारीख 12 से खिसककर 19 सितंबर पर आ गई।
किराए का आंकड़ा: विवाद जितना बड़ा दिखा, उतना उलझा नहीं निकला... स्टेडियम की जगह रीजनल पार्क के सामने की जमीन तय होने के बाद असली टकराव शुरू हुआ किराए को लेकर। कांग्रेस नेताओं ने शुरू में यह नैरेटिव गढ़ा कि पहले साढ़े 10 लाख, फिर ढाई लाख और फिर सवा लाख रुपए तक की अलग-अलग रकम बताई गई यानी जानबूझकर भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है, लेकिन जब आखिरी बिल सामने आया, तो हिसाब बिल्कुल साफ निकला।
2.84 लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से तीन दिन का 8.54 लाख, उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़कर कुल 10.08 लाख रुपए। यह आंकड़ा हर जगह एक जैसा मिलता है और गणित भी पूरी तरह मेल खाता है। यानी मनमाने किराए का आरोप उतना नहीं टिकता जितना शुरुआती बयानबाजी में लग रहा था। असली शिकायत शायद प्रक्रिया में देरी और असमंजस को लेकर ज्यादा जायज है, रकम को लेकर उतनी नहीं।
फिर भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का पटाखा-दुकान वाला तुलनात्मक तर्क कि दिवाली पर व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए 15 दिन का लाइसेंस महज दो लाख में मिल जाता है, जबकि एक दिन के राजनीतिक कार्यक्रम के लिए दस गुना मांगा गया-सुनने में असरदार है।
हालांकि, यह तुलना पूरी तरह न्यायोचित नहीं है। व्यावसायिक बनाम राजनीतिक इस्तेमाल की दरें अलग तय होना प्रशासनिक तौर पर असामान्य नहीं। पर सियासी नैरेटिव में यह लाइन जरूर असर छोड़ेगी।
‘गैर-राजनीतिक' कार्यक्रम की रणनीति... प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी का यह कहना कि मंच पर सिर्फ रजिस्टर्ड छात्र होंगे, कांग्रेस के नेता तक भीतर नहीं जाएंगे, यह केवल एक इंतजामी फैसला नहीं, बल्कि एक सोची-समझी सियासी चाल भी लगती है।
परंपरागत रैली वाला फॉर्मेट छोड़कर ‘छात्र-केंद्रित संवाद' का रूप देना कांग्रेस को दो फायदे देता है। पहला वह खुद को शुद्ध राजनीति से ऊपर, युवाओं के हक की लड़ाई से जोड़कर पेश कर पाती है। दूसरा, अगर अब भी अड़चन डाली जाती, तो छात्रों को रोका जा रहा है वाला नैरेटिव और मजबूत होता। कार्यक्रम में राहुल गांधी की रॉक स्टार जैसी एंट्री और शाम 5 से रात 10 बजे तक का लंबा शेड्यूल भी बताता है कि यह सिर्फ एक सभा नहीं, बल्कि इसे एक इवेंट के तौर पर डिजाइन किया गया है।
भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम को खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की "सहानुभूति बटोरने की राजनीति’ बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि नियमों का पालन कराना प्रशासन का काम है और कांग्रेस केवल विक्टिम कार्ड खेलकर इसे ‘छात्रों की गूंज' की जगह ‘झूठ की गूंज' में बदल रही है।
राजनीतिक अर्थशास्त्र और भविष्य का गणित... मालवा-निमाड़ हमेशा से मध्य प्रदेश की सत्ता का प्रवेश द्वार रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस ने इस क्षेत्र में अपनी पकड़ खोई है, लेकिन इंदौर जैसे बड़े एजुकेशन हब में लाखों प्रतियोगी छात्र एक ऐसा वर्ग हैं, जो बेरोजगारी और पारदर्शी परीक्षाओं के लिए तरस रहे हैं।
मालवा में कांग्रेस की परीक्षा
बड़े फ्रेम में देखें तो यह कार्यक्रम कोटा, देहरादून और प्रयागराज की कड़ी में अगला पड़ाव है, जहां राहुल गांधी पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा जैसे मुद्दों पर सीधे छात्रों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं (प्रयागराज में भी अनुमति को लेकर ऐसा ही विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझ गया)।
मालवा-निमाड़ इलाका मध्य प्रदेश की सत्ता की राजनीति में हमेशा निर्णायक रहा है और भाजपा के इस मजबूत गढ़ में कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व-खासकर जीतू पटवारी के लिए यह आयोजन एक संगठनात्मक परीक्षा भी है।
अगर कार्यक्रम बिना हंगामे के, बड़ी छात्र भागीदारी के साथ संपन्न होता है, तो यह कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में एक नई ‘सॉफ्ट पॉलिटिक्स' शुरुआत का सिग्नल हो सकता है। अगर नहीं तो अनुमति-विवाद की पूरी कहानी सिर्फ एक और चुनावी बयानबाजी बनकर रह जाएगी।
संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!