प्रेमी का सरेंडर: शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिपल्याहाना स्थित होटल एलेक्स में सोनिला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। घटना के बाद से फरार चल रहे उसके प्रेमी दीपक खंडेलवाल ने शुक्रवार रात तिलक नगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस पूछताछ में दीपक ने दावा किया कि सोनिला ने शराब के नशे में उसे डराने के लिए खुद फांसी लगाने की कोशिश की थी। इस दौरान उसका गला दब गया और वह बेहोश हो गई।
दीपक के मुताबिक, वह सोनिला को अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घबराकर वह अस्पताल से निकल गया और मोबाइल बंद कर गायब हो गया था।
पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया तो खुद थाने पहुंचा
एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के अनुसार, नंदा नगर निवासी सोनिला की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। घटना के बाद दीपक ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद वह गायब हो गया।
शुक्रवार को पुलिस ने दीपक की पत्नी रानू को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी दौरान शुक्रवार रात दीपक खुद तिलक नगर थाने पहुंच गया और पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस के मुताबिक दीपक किसी कारोबारी कंपनी का संचालक नहीं है, बल्कि पाइप कंपनी में नौकरी करता है।
दो साल पहले हुई थी दोस्ती, फिर प्रेम संबंध
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दीपक और सोनिला की करीब दो साल पहले दोस्ती हुई थी। सोनिला पिंक सिटी, मूसाखेड़ी स्थित एक पार्लर में नौकरी करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
दीपक के मुताबिक दोनों अक्सर पिपल्याहाना स्थित इसी होटल में मिलते थे। करीब दो महीने पहले दीपक की पत्नी रानू को दोनों के संबंधों की जानकारी हुई। उसने आपत्ति जताते हुए सोनिला के घर पहुंचकर विवाद भी किया था। इसके बाद दीपक ने सोनिला से दूरी बनाने की कोशिश की।
मिलना चाहती थी सोनिला, लगातार करती रही कॉल
दीपक के बयान के अनुसार, घटना वाले दिन सोनिला होटल पहुंची और वहां शराब पी। उसने दीपक को कई बार फोन किया, लेकिन उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था।
दीपक का कहना है कि करीब 40 मिनट बाद वह होटल पहुंचा। वहां सोनिला नशे की हालत में थी। उसके मुताबिक, सोनिला ने उसे डराने के लिए फांसी लगाने की कोशिश की। इसी दौरान फंदा उसके गले में कस गया और वह बेहोश हो गई।
अस्पताल ले गया, मौत के बाद घबराकर भागा
दीपक ने पुलिस को बताया कि सोनिला को फांसी पर लटका देखकर उसने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दीपक के मुताबिक, सोनिला की मौत के बाद वह घबरा गया और अस्पताल से निकलकर चला गया। उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था और लगातार पुलिस से बचता रहा। अब पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद उसने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आएगा मौत का सच
पुलिस फिलहाल दीपक के बयान को जांच का हिस्सा मानकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। होटल में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग, मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी।
सोनिला की मौत वास्तव में आत्महत्या थी या घटना के पीछे कोई दूसरा कारण था, यह पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस दीपक से पूछताछ कर घटना के दौरान होटल में मौजूद परिस्थितियों और दोनों के बीच हुए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!