फिर विवादों में खान सर: कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर एक बार फिर विवादों में हैं। निखिल कोचिंग के डायरेक्टर निखिल कुमार ने खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि 7-8 लड़कियां ऐसी हैं, जो खान सर के खिलाफ इंसाफ चाहती हैं और उनके संपर्क में हैं।
रेकी कराए जाने का भी आरोप
निखिल कुमार ने शनिवार को पटना के एक होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे इन लड़कियों की लड़ाई लड़ेंगे। निखिल कुमार ने खान सर पर कथित तौर पर धमकी मिलने और उनकी रेकी कराए जाने का भी आरोप लगाया है।
जान-माल की सुरक्षा की मांग
उन्होंने पटना SSP को शिकायत देकर मामले की जांच कराने के साथ अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। करीब एक महीने पहले उत्तर प्रदेश की एक युवती ने पटना के पीरबहोर थाने में सुरक्षा की मांग को लेकर आवेदन दिया था।
जान का खतरा
युवती का कहना था कि वह खान सर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जानती है, जिनके चलते उसे अपनी जान का खतरा है। निखिल कुमार ने इस युवती के समर्थन की बात कही है। उनका दावा है कि इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलने लगीं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में, जल्द करूंगा खुलासा
निखिल कुमार ने आरोप लगाया कि कई लड़कियां खान सर से कथित तौर पर प्रताड़ित हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी 7 से 8 लड़कियां उनके संपर्क में हैं और उनके पास इस संबंध में सबूत भी हैं।
उनका कहना है कि यूपी की युवती के सामने आने के बाद कुछ अन्य लड़कियों ने भी सामने आने की हिम्मत दिखाई है, जबकि कई अब भी डर के कारण चुप हैं, हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही इन दावों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
मुझे खरीदने की कोशिश हुई
निखिल कुमार ने यह भी दावा किया कि खान सर के खिलाफ बोलने के बाद उन्हें पैसे का ऑफर दिया गया। उनके मुताबिक, उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद उनकी गतिविधियों पर नजर रखे जाने लगी।
सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग
उन्होंने SSP को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 जून 2026 से शाहगंज स्थित उनकी मौजूदा कोचिंग के आसपास रेकी कराई जा रही है। निखिल ने पुलिस से मामले की जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
कोचिंग पर कब्जे का भी लगाया आरोप
निखिल कुमार ने खान सर पर कोचिंग से जुड़े पुराने विवाद को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने वर्ष 2014 में मुसल्लहपुर हाट स्थित विश्वनाथ मार्केट में निखिल कोचिंग सेंटर शुरू किया था और इसी दौरान फैजल खान को वहां पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
निखिल का आरोप है कि वर्ष 2019 में कथित साजिश और विश्वासघात के जरिए कोचिंग की संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास पुराने दस्तावेज मौजूद हैं।
खान सर की टीम ने आरोपों को बताया छवि खराब करने की कोशिश
खान सर फिलहाल पटना में नहीं हैं। मामले को लेकर उनकी टीम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। टीम के मुताबिक, खान सर को लेकर लगातार विवाद खड़े किए जा रहे हैं।
यह पूरा मामला उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का हिस्सा है। टीम ने यह भी कहा कि खान सर किसी तरह के ‘डॉन’ नहीं हैं, जिनसे हर किसी को खतरा हो।
कई शिक्षक छोड़कर अपनी कोचिंग खोल चुके हैं
कोचिंग पर कब्जे के आरोप को लेकर खान सर की टीम ने कहा कि उनकी कोचिंग से अब तक करीब 50 शिक्षक पढ़ाकर जा चुके हैं। टीम के मुताबिक, कई शिक्षकों ने बाद में अपनी अलग कोचिंग शुरू की है, इसलिए इसे कोचिंग हड़पने से जोड़ना सही नहीं है।
आरोप गंभीर, पुलिस जांच से साफ होगी तस्वीर
फिलहाल मामले में निखिल कुमार की ओर से लगाए गए आरोप और खान सर की टीम का पक्ष सामने आया है। यौन शोषण, धमकी, रेकी और कोचिंग पर कब्जे जैसे आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
अब पुलिस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर पूरे मामले की दिशा निर्भर करेगी।
संबंधित समाचार

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!