बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल: इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में अनिवार्य बॉण्ड सेवा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टिंग के लिए तैयार की गई मेरिट सूची में अंकों की गड़बड़ी सामने आई है।
रिकॉर्ड की जांच में 19 छात्रों के वास्तविक अंकों और मेरिट में दर्ज अंकों के बीच अंतर मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि दो छात्रों के अंक 500-500 तक बढ़े हुए दर्ज किए गए। इन बढ़े हुए अंकों का सीधा असर उनकी मेरिट रैंक पर पड़ा और इसी आधार पर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टिंग भी आवंटित कर दी गई।
मार्च में शुरू हुई थी पूरी प्रक्रिया
मामले की शुरुआत मार्च में हुई, जब इंटर्नशिप कम्प्लीशन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया के लिए कॉलेज ने छात्रों से गूगल फॉर्म के जरिए अपने अंक भरवाए थे। आरोप है कि कुछ छात्रों ने अपनी मूल अंकसूची में दर्ज अंकों के बजाय अधिक अंक फॉर्म में दर्ज कर दिए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि कॉलेज स्तर पर इन अंकों का मूल अंकसूची से मिलान क्यों नहीं किया गया। छात्रों द्वारा फॉर्म में भरे गए आंकड़े आगे भेज दिए गए और बाद में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) के स्तर पर भी मेरिट तैयार करने से पहले अंकों का सत्यापन नहीं हुआ।
नतीजा यह हुआ कि छात्रों द्वारा खुद दर्ज किए गए अंक ही बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट का आधार बन गए। इन्हीं अंकों के आधार पर रैंक तय हुई और फिर ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टिंग का आवंटन कर दिया गया।
किसी के 500 तो किसी के 479 अंक ज्यादा
रिकॉर्ड के मुताबिक अनुज यादव के वास्तविक अंक 2255 हैं, जबकि फॉर्म में 2755 अंक दर्ज किए गए। यानी 500 अंकों का अंतर है। इसी तरह योगेंद्र के वास्तविक 2441 अंकों की जगह 2941 अंक दर्ज किए गए। इनके मामले में भी 500 अंकों का अंतर मिला
अन्य छात्रों के अंकों में भी बड़ा अंतर सामने आया है।
इनके अलावा आर्यन जैन के 2477 की जगह 2956 अंक, लोकेंद्र राजे के 2424 की जगह 2800 अंक, देवांश जायसवाल के 2518 की जगह 2867 अंक, सीमा अहिरवार के 2589 की जगह 2910 अंक
अंकों में इस अंतर का असर मेरिट रैंकिंग में भी दिखाई दिया। आर्यन जैन 44वें, योगेंद्र 55वें और सीमा अहिरवार 100वें क्रम पर रहे। वहीं देवांश जायसवाल 163वें, लोकेेंद्र राजे 319वें और अनुज यादव 484वें क्रम पर रहे।
बढ़े हुए अंकों के आधार पर मिली ग्रामीण पोस्टिंग
मामला सिर्फ मेरिट सूची तक सीमित नहीं रहा। इन्हीं अंकों के आधार पर तैयार बॉण्ड पोस्टिंग आदेश में भी संबंधित छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ किया गया।
आर्यन जैन को नीमच, योगेंद्र को राजगढ़ के पीएचसी मालावर, सीमा अहिरवार को विदिशा के सीएचसी कुरवाई और अनुज यादव को टीकमगढ़ के सीएचसी बड़ागांव में पोस्टिंग मिली है। इसी तरह देवांश जायसवाल को नीमच और लोकेंद्र राजे को ग्वालियर के सीएचसी भितरवार में पदस्थ किया गया।
अब सवाल यह है कि यदि मेरिट में इस्तेमाल किए गए अंक गलत पाए जाते हैं, तो क्या पूरी मेरिट सूची और उसके आधार पर किए गए पोस्टिंग आवंटन की दोबारा समीक्षा होगी?
डीन बोले- जानकारी मिली है, जांच जारी
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!