खबर
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन: 4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 2:02 pm
शेयर करें:
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रैफिक साथी ऐप और हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों पर यातायात पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं। 12 सितंबर को भी अलग-अलग क्षेत्रों में यातायात बाधा की शिकायतों पर व्हील लॉक पार्टी, क्रेन और अन्य यातायात टीमों ने कार्रवाई कर रास्ते सुचारु कराए।

जानकारी के मुताबिक स्कीम नंबर 140 ब्रिज के आगे के-2 ढाबे के पास यातायात बाधित होने की शिकायत मिली। जोन-02 की व्हील लॉक पार्टी ने मौके पर पहुंचकर बाधा दूर कराई। खातीपुरा में क्रेन-304 और एमजी रोड पर क्रेन-301 की मदद से कार्रवाई कर यातायात सामान्य कराया गया।

पाटनीपुरा क्षेत्र में यातायात बाधित होने पर संबंधित बुलेट पार्टियां मौके पर पहुंचीं। इंद्रप्रस्थ चौराहा से एमजी रोड, LIG से पाटनीपुरा और परदेशीपुरा-पाटनीपुरा मार्ग पर भी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। वहीं, लवकुश चौराहा स्थित अरविंदो अस्पताल के पास यातायात बाधित होने की शिकायत पर टीम ने पहुंचकर व्यवस्था सामान्य कराई।

यातायात पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2026 तक ट्रैफिक साथी के माध्यम से कुल 4110 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4081 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। ऐप पर अब तक 1699 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें नगरीय इंदौर से संबंधित 1387 शिकायतों का निराकरण किया गया। नगरीय क्षेत्र के बाहर की शिकायतों को संबंधित क्षेत्र में भेजकर कार्रवाई के लिए अग्रेषित किया गया है।

चौराहों पर एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक की कमान
शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में कैडेट्स ने चौराहों पर यातायात पुलिस के साथ व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात विक्रम सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में 9 एमपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स शाम 4 से 6:30 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस अधिकारियों और एनसीसी ऑफिसर्स के साथ रहे। इस दौरान उन्हें यातायात संचालन और सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी दी गई।

कैडेट्स को ट्रैफिक सिग्नल, यातायात संचालन के संकेत, ट्रैफिक प्रबंधन की प्रक्रिया और सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्होंने यातायात पुलिस के साथ चौराहों पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने में सहयोग किया।

कैडेट्स ने वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, रेड लाइट जंप नहीं करने और गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। कैडेट्स की मौजूदगी से वाहन चालकों के बीच यातायात अनुशासन को लेकर सकारात्मक संदेश पहुंचा।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

1 minute ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

3 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

7 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

18 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

19 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

23 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

28 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

31 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

42 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!