खबर
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’: भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 1:52 pm
शेयर करें:
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’

पार्षद राहुल जायसवाल बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 9 की कमला नेहरू कॉलोनी में निर्माणाधीन संस्कार भवन और योग केंद्र के बाहर बिजली पोल लगाने को लेकर कल विवाद की स्थिति बन गई। भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल और भजन गायक गन्नू महाराज के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिजली के पोल लगाने पहुंचे थे... नगर निगम कर्मचारी भवन के बाहर बिजली के पोल लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान पोल की ऊंचाई और स्थान को लेकर गन्नू महाराज ने आपत्ति जताई। वीडियो में वे करीब 10 फीट की ऊंचाई पर पोल लगाने की बात कहते हुए 8 फीट पर पोल लगाने का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई।

पार्षद बोले- बच्चों के लिए बन रहा संस्कार केंद्र... पार्षद राहुल जायसवाल ने कहा कि संस्कार भवन और योग केंद्र का निर्माण बच्चों को संस्कार, भारतीय संस्कृति और योग से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के इस केंद्र के निर्माण को लेकर पहले भी विवाद खड़ा किया गया था और काम रुकवाने का प्रयास हुआ था।

जायसवाल के मुताबिक, क्षेत्र के रहवासियों ने निर्माण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसके बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ सका। अब भवन के शुभारंभ से पहले बिजली कनेक्शन के लिए पोल लगाने का काम किया जा रहा था।

बहस देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदली... वार्ड क्रमांक 9 में सरकारी उद्यान की जमीन पर चल रहे विकास कार्य को लेकर यह विवाद हुआ। भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल और भजन गायक गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज के बीच विवाद सामने आया है।

सड़क किनारे बिजली के पोल लगाने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। आरोप है कि गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज ने 8 फीट की जगह 10 फीट पर पोल लगाने की मांग करते हुए काम रुकवाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई।

मामला 33 बाय 80 फीट के उद्यान विभाग के भूखंड से जुड़ा है... पार्षद राहुल जायसवाल के मुताबिक, इसमें 33 बाय 60 फीट हिस्से में योग केंद्र और संस्कार भवन का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र के रहवासियों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए परिसर में टीन शेड और कुर्सियां भी लगाई गई हैं। पार्षद का आरोप है कि गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज इस सरकारी जमीन का इस्तेमाल अपनी कार पार्किंग के लिए करते हैं और विकास कार्य होने पर आपत्ति जताते हैं।

बताया गया कि 13 सितंबर को योग केंद्र और संस्कार भवन का लोकार्पण होना है। इसके एक दिन पहले सड़क के फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक और लाइटिंग के लिए खंभे लगाने का काम अंतिम चरण में था। इसी दौरान गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज मौके पर पहुंचे और 8 फीट की जगह 10 फीट पर पोल लगाने की बात को लेकर विरोध करने लगे। उन्होंने पार्षद से कहा कि पोल 10 फीट पर लगाया जाए और 8 फीट पर लगाने नहीं दिया जाएगा।

इसी बात को लेकर राहुल जायसवाल और गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज के बीच बहस हुई। बातचीत के दौरान गन्नू महाराज ने पार्षद से कहा, ‘कई आए, कई गए… तेरे सरीखे।’ जवाब में राहुल जायसवाल ने भी सख्त लहजे में कहा कि मेरे मुंह न लगे। उन्होंने दादागीरी खत्म करने की बात कही। गन्नू महाराज ने इसके जवाब में कहा, ‘कर दें पहली फुर्सत में।’

पार्षद जायसवाल का आरोप है कि गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज इससे पहले भी सितंबर 2025 में भूमिपूजन के दौरान विवाद कर चुके हैं। उनके मुताबिक, योग केंद्र और संस्कार भवन का निर्माण शुरू होने के बाद ठेकेदार अंशुल और गोलू कुशवाहा के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी, जिसके चलते करीब एक महीने तक निर्माण कार्य बंद रहा। हालांकि, उस समय मामला थाने तक नहीं पहुंचा।

भाजपा पार्षद राहुल जायसवाल के अनुसार, सरकारी जमीन को बचाने के लिए गणेश दुबे उर्फ गन्नू महाराज के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया था। अब लोकार्पण से ठीक पहले विकास कार्य में फिर विवाद सामने आने से मामला गरमा गया है। पार्षद का कहना है कि सड़क, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े काम किसी व्यक्ति विशेष की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के रहवासियों के हित में कराए जा रहे हैं।

विवाद के बाद काम प्रभावित होने का भी आरोप है। पार्षद के मुताबिक, ठेकेदार को मौके पर आने से रोका गया, जिसके बाद वह स्वयं नहीं आ रहे और मजदूरों के जरिए काम कराया जा रहा है। ऐसे में लोकार्पण से ठीक पहले विकास कार्य को लेकर खड़ा हुआ विवाद अब सरकारी जमीन के इस्तेमाल, निजी पार्किंग और जनसुविधा के काम में कथित बाधा के सवाल तक पहुंच गया है। मामले में फिलहाल पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

लेबर से अभद्रता का लगाया आरोप
पार्षद ने आरोप लगाया कि बिजली पोल लगाने पहुंचे निगम कर्मचारियों और लेबर के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधा के लिए किए जा रहे कार्य में अनावश्यक विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। पोल की ऊंचाई और स्थान को लेकर तकनीकी निर्णय निगम के संबंधित अधिकारी करेंगे।

वहीं गन्नू महाराज का कहना है कि उनके घर के सामने वाहनों की पार्किंग होती है और पोल की ऊंचाई कम होने से परेशानी हो सकती है।

इसी को लेकर उन्होंने निगम कर्मचारियों के सामने अपनी आपत्ति रखी थी। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस या नगर निगम की ओर से इस विवाद में किसी औपचारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

1 minute ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

3 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

7 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

17 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

19 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

23 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

28 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

31 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

41 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!