खबर
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज: सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 2:21 pm
शेयर करें:
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रस्तावित भूमिगत मेट्रो लाइन को लेकर रहवासियों का विरोध तेज हो गया है। रविवार सुबह वार्ड 49 के पूर्वी हिस्से की तिलक नगर, साईनाथ कॉलोनी, गोयल नगर, पत्रकार कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों के लोग बंगाली चौराहे के पास मेट्रो कार्यालय के समीप जुटे और प्रदर्शन किया।

आपत्तियां प्रशासन के सामने रखीं
रहवासियों ने ‘वार्ड 49 बचाओ, भूमिगत मेट्रो हटाओ’ के नारे लगाते हुए प्रस्तावित रूट को लेकर अपनी आपत्तियां प्रशासन के सामने रखीं। उनका कहना है कि वे मेट्रो परियोजना या शहर के विकास के खिलाफ नहीं हैं।

लेकिन घनी आबादी के बीच भूमिगत लाइन डालने से भविष्य में रहवासियों के सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

TBM से बोरिंग सूखने की जताई आशंका
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में परिवार पेयजल के लिए बोरिंग पर निर्भर हैं। उनका दावा है कि टनल बोरिंग मशीन (TBM) से भूमिगत खुदाई के दौरान क्षेत्र की सैकड़ों बोरिंग प्रभावित हो सकती हैं और इनके सूखने का खतरा पैदा हो सकता है।

रहवासियों ने प्रशासन से मांग की कि खुदाई शुरू करने से पहले क्षेत्र की भूजल व्यवस्था और बोरिंग पर इसके संभावित प्रभाव का विस्तृत अध्ययन कराया जाए।

50-60 साल पुराने मकानों को लेकर चिंता
प्रदर्शनकारियों ने इलाके के पुराने मकानों को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई मकान 50 से 60 साल पुराने हैं और उनकी नींव को भूमिगत निर्माण के दौरान होने वाले कंपन और खुदाई से नुकसान पहुंच सकता है।

रहवासियों ने मकानों में दरार आने और कुछ स्थानों पर जमीन धंसने जैसी संभावित समस्याओं की आशंका जताई है। हालांकि, इन आशंकाओं की तकनीकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

2-3 साल तक धूल, शोर और कंपन झेलना पड़ेगा
स्थानीय लोगों ने निर्माण अवधि को लेकर भी चिंता जाहिर की। उनका कहना है कि यदि घनी आबादी के बीच लंबे समय तक निर्माण कार्य चला तो धूल, शोर और कंपन का असर बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और सामान्य जनजीवन पर पड़ सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने करीब 3.3 किलोमीटर लंबे भूमिगत खंड से परियोजना की लागत बढ़ने का दावा भी किया और सवाल उठाया कि यदि वैकल्पिक रूट उपलब्ध है तो घनी आबादी वाले क्षेत्र को ही क्यों चुना जा रहा है।

रहवासियों ने सुझाया वैकल्पिक रूट
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मेट्रो को घनी रहवासी कॉलोनियों के बीच से निकालने के बजाय पहले से गजट नोटिफाइड मार्ग के अनुसार ले जाया जाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप चौराहा-शिवाजी प्रतिमा-एमवाय हॉस्पिटल होते हुए बस स्टैंड तक वैकल्पिक मार्ग का सुझाव भी प्रशासन के सामने रखा।

बोले- मेट्रो चाहिए, लेकिन सुरक्षित रूट पर
रहवासियों का कहना है कि उनका विरोध मेट्रो परियोजना से नहीं है। वे शहर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के पक्ष में हैं, लेकिन ऐसी परियोजना का रूट तय करते समय स्थानीय आबादी, पुराने मकानों, भूजल और निर्माण के दौरान होने वाली असुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे।

अब प्रशासन के जवाब पर नजर
रहवासियों ने प्रस्तावित भूमिगत रूट पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने की मांग की है। अब देखना होगा कि मेट्रो और प्रशासन इन आपत्तियों पर क्या तकनीकी और प्रशासनिक जवाब देते हैं तथा प्रस्तावित रूट में किसी तरह का बदलाव किया जाता है या नहीं।

संबंधित समाचार

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह
Top News

चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह:महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन; राष्ट्रपति-राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

2 minutes ago
एमपी सरकार का बड़ा फैसला
Top News

एमपी सरकार का बड़ा फैसला:इन्हें बनाया राज्य आनंद संस्थान का CEO; राजेश हिंगणकर को फिर मिली सीएम ऑफिस में जिम्मेदारी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

3 minutes ago
ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग
Top News

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

8 minutes ago
यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद
Top News

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

22 minutes ago
डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित
Top News

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

22 minutes ago
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर
Top News

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

26 minutes ago
राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

37 minutes ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

about 1 hour ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

about 1 hour ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़
Top News

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

about 1 hour ago
50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी
Indore

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

about 1 hour ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

about 1 hour ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

about 1 hour ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

about 1 hour ago
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
Top News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!