फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत: सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो की उड़ान में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब सफर के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को सांस लेने में परेशानी और घबराहट महसूस होने लगी।
लैंड होते ही एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट की मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया और विमान के लैंड करते ही यात्री को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई। इतना ही नहीं एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान 6E-813 गोवा से इंदौर आ रही थी। इसमें 28 वर्षीय भावना शर्मा भी यात्रा कर रही थीं। उड़ान के दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई और इसके साथ घबराहट भी बढ़ने लगी।
एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम तैयार
महिला की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था, ताकि विमान के पहुंचते ही उन्हें उपचार मिल सके।
लैंडिंग के बाद तुरंत दिया प्राथमिक उपचार
फ्लाइट के इंदौर पहुंचने के बाद महिला यात्री को विमान से बाहर लाया गया। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने तत्काल उनकी जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। सांस संबंधी परेशानी को देखते हुए डॉक्टरों ने आगे चिकित्सकीय जांच की जरूरत बताई।
इसके बाद महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए एयरपोर्ट परिसर में भी हलचल रही।
डॉक्टरों ने भर्ती होने की सलाह दी
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला की स्वास्थ्य जांच की। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ समय अस्पताल में भर्ती रहकर निगरानी में रहने की सलाह दी। हालांकि, महिला ने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।
उपचार के बाद घर जाने की अनुमति
महिला ने डॉक्टरों को बताया कि वह घर जाना चाहती हैं और आगे की जांच व उपचार के लिए अपने निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेंगी। महिला की इच्छा को देखते हुए अस्पताल में जरूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें घर जाने दिया गया।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!