खबर
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल: दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 1:12 pm
शेयर करें:
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पांच सितारा होटल सयाजी में कॉकरोच और चूहे मिलने के बाद अब प्रशासन ने दूसरे फाइव स्टार होटलों की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी खंगाल डाली। खास बात यह रही कि इन होटलों की जांच के लिए जिला प्रशासन को सीधे कार्रवाई का अधिकार नहीं था।

दिल्ली से लेनी पड़ी मंजूरी
इसके चलते कलेक्टर शिवम वर्मा को दिल्ली से विशेष अनुमति लेनी पड़ी। केंद्र सरकार के खाद्य लाइसेंस के तहत आने वाले इन होटलों की जांच के लिए प्रशासन ने शहर में चल रहे शुद्ध खाद्य अभियान का हवाला देते हुए विशेष अनुमति मांगी थी।

छह फाइव स्टार होटलों में जांच की
मंजूरी मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को शहर के सभी छह फाइव स्टार होटलों में जांच की।

सयाजी जैसी बड़ी गड़बड़ी नहीं, लेकिन कोई होटल पूरी तरह पास नहीं
जांच में किसी भी होटल में सयाजी जैसी गंभीर स्थिति सामने नहीं आई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एक भी होटल खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा। टीम ने सभी होटलों को नोटिस जारी कर कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का समय दिया है।

इसके बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। कमियां बरकरार मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

खाने से लेकर किचन और स्टोरेज तक हुई जांच
खाद्य सुरक्षा टीम ने केवल तैयार भोजन की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि होटल की पूरी फूड चेन की जांच की। इसमें खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्टोरेज, लेबलिंग, स्वच्छता, खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, FIFO और FEFO व्यवस्था सहित कई बिंदुओं को देखा गया।

जल परीक्षण की रिपोर्ट भी जांची गई। जहां जरूरी लगा, वहां खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए।

ग्रैंड शेरेटन में सूरजमुखी के बीजों में मिले जिंदा कीड़े
बायपास स्थित ग्रैंड शेरेटन में जांच के दौरान पनीर, सनफ्लावर सीड्स और किशमिश के नमूने लिए गए। टीम को सूरजमुखी के कुछ बीजों में जिंदा कीड़े मिले। बीज खराब स्थिति में पाए जाने के बाद उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।

निरीक्षण के दौरान पेस्टीसाइड टेस्टिंग रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। चॉपिंग बोर्ड भी मानक के अनुरूप नहीं मिले। कच्चे माल की पैकिंग और लेबल पर भी आवश्यक जानकारी की कमी सामने आई।

मैरियट के किचन में पानी, फिसलन और ड्रेनेज की समस्या
श्री बालाजी लैंडमार्क होटल (मैरियट) की जांच में पनीर, मूंगफली और शक्कर बूरा के नमूने लिए गए। किचन और आसपास के हिस्से में पानी जमा मिला, जिससे फर्श पर फिसलन की स्थिति बनी हुई थी। टीम को किचन में एंटी-स्लिप रबर मैट नहीं मिले।

कुछ चॉपिंग बोर्ड पुराने और गंदे पाए गए। डस्टबिन के पैडल और ऑटोमैटिक सिस्टम में भी खामियां मिलीं। पेयजल से जुड़ी रिपोर्ट में पेस्टीसाइड टेस्टिंग की कमी सामने आई।

किचन की ड्रेनेज व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली और कई स्थानों पर पानी जमा होने के साथ रिसाव के निशान भी मिले।

द पार्क में लाइसेंस से लेकर जंग लगे प्लेटफॉर्म तक खामियां
द पार्क होटल के दो रेस्टोरेंट में से एक में FSSAI लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं मिला। किचन प्लेटफॉर्म के कुछ हिस्सों में जंग लगी थी और कुछ बर्तन भी पूरी तरह साफ नहीं मिले।

दुग्ध उत्पादों के स्टोरेज एरिया में तापमान की नियमित रिकॉर्डिंग नहीं मिली। पैकेज्ड खाद्य सामग्री की लेबलिंग में भी कमियां सामने आईं।

रेडिसन ब्लू में इंपोर्टेड फूड की लेबलिंग पर सवाल
विजय नगर स्थित रेडिसन ब्लू में आयातित खाद्य उत्पादों के लेबल की जांच की गई। कुछ उत्पादों पर जरूरी जानकारी पूरी तरह दर्ज नहीं थी। कुलचा ब्रेड और शाही जीरा के पैकेट की लेबलिंग भी नियमों के अनुरूप नहीं मिली।

स्टोर एरिया में भी खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस संबंधी रिकॉर्ड भी अधूरे पाए गए।

रेडिसन रेड में पैक्ड फूड और स्टोरेज में गड़बड़ी
स्कीम नंबर 54 स्थित रेडिसन रेड में पैक्ड फूड की लेबलिंग में कमियां मिलीं। स्टोर एरिया में खाद्य सामग्री रखने की व्यवस्था भी निर्धारित मानकों के मुताबिक नहीं थी।

फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट व्यवस्थित नहीं मिले। टीम ने यहां से दही, काजू टुकड़ी और मूंगफली दाने के नमूने भी लिए।

14 दिन बाद फिर होगी जांच
प्रशासन ने सभी छह फाइव स्टार होटलों को कमियां सुधारने के लिए 14 दिन का समय दिया है। इस अवधि के बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।

अगर दूसरी जांच में भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां मिलीं तो संबंधित होटलों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

सवाल सिर्फ सयाजी का नहीं, पूरी फूड सेफ्टी व्यवस्था का
सयाजी होटल में कॉकरोच और चूहों की शिकायत के बाद हुई इस व्यापक जांच ने यह साफ कर दिया है कि फाइव स्टार का दर्जा खाद्य सुरक्षा मानकों में स्वतः क्लीन चिट नहीं देता।

बड़े और प्रतिष्ठित होटलों की किचन, स्टोरेज, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी कितनी जरूरी है, शनिवार की कार्रवाई ने यह सवाल फिर सामने ला दिया है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

2 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

5 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

9 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

19 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

21 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

24 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

29 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

33 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

43 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!