लापरवाही से हादसा: भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधायक के घर के पास गिरी लाइब्रेरी की छत, पानी भरने से ढह गया शेड
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कॉलोनी में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा के निवास के पास स्थित एक व्यावसायिक भवन की लाइब्रेरी की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसे के वक्त मौके पर छात्रों और राहगीरों की गैरमौजूदगी के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।
शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइब्रेरी की छत पर लगे एल्युमिनियम सेक्शन में पिछले कुछ दिनों से पानी जमा हो रहा था। लगातार पानी भरने से स्ट्रक्चर का निचला हिस्सा कमजोर हो गया और अचानक अतिरिक्त वजन नहीं सह पाने के कारण शेड ढह गया। भरभराकर गिरे मलबे की आवाज सुनते ही आसपास के रहवासी और दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए।
जिस स्थान पर एल्युमिनियम शेड गिरा, वहां आम दिनों में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भारी आवाजाही रहती है। यदि घटना के दौरान नीचे कोई व्यक्ति मौजूद होता, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। हादसे के बाद कोचिंग और लाइब्रेरी संचालित करने वाले भवनों की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
लाइब्रेरी संचालक अनिल बागड़ी ने बताया कि शेड गिरने के वक्त परिसर के भीतर या नीचे कोई छात्र मौजूद नहीं था। वह खुद छत पर पानी की निकासी की व्यवस्था जांचने गए थे, तभी अचानक यह हादसा हुआ।
घटना के बाद स्थानीय रहवासियों ने व्यावसायिक परिसरों में घटिया निर्माण और रखरखाव की अनदेखी पर रोष जताया है। लोगों की मांग है कि नगर निगम और पुलिस प्रशासन भंवरकुआं जैसे घने कोचिंग एरिया में संचालित सभी व्यावसायिक इमारतों के सुरक्षा ऑडिट की जांच करे, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा लापरवाही पर रोक लग सके।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!