खबर
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार: 15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 सितंबर 2026, 1:32 pm
शेयर करें:
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदर लोहार पर गाय चोरी का आरोप लगाकर उसे मौत के घाट उतारने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सूरज जाट को लसूड़िया पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है, लेकिन हत्याकांड में उसकी गैंग के तीसरे गुर्गें को जरूर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार इस गुर्गें की भी हत्याकांड में भूमिका सामने आई है। वहीं, सूरज जाट की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उज्जैन, धार, भोपाल, खंडवा और खरगोन में 15 दबिश दे चुकी हैं, लेकिन वह अब तक पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम दुर्गेश लोहार है। ये भी चंदर लोहार हत्याकांड के दौरान मौजूद था। इसके साथ ही यह हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। सूरज जाट के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस उसके शहर से बाहर निकलने के बाद जिन इलाकों में जाने की आशंका है, वहां भी जानकारी जुटा रही है।

जांच टीम उसके पुराने संपर्कों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का फोकस अब केवल हत्या के मामले तक सीमित नहीं है। जाट से जुड़े बताए जा रहे अवैध धंधों और उसे संरक्षण देने वाले लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है। पुलिस इन लोगों की भूमिका की भी जांच करेगी।

पुलिस सूरज जाट की गिरफ्तारी के लिए उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी में भी है। अधिकारियों के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इनाम की घोषणा की जाएगी। इससे उसकी सूचना देने वालों का दायरा बढ़ाने की तैयारी है।

दो पहले से, आज तीसरे को लेंगे रिमांड पर
हत्या में शामिल भूरू और कुणाल पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों से घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना के बाद आरोपियों ने किस-किस से संपर्क किया। वहीं, गिरफ्तार तीसरे आरोपी दुर्गेश लोहार को भी आज रिमांड पर लिया जाएगा।

जाट को पकड़ने की चर्चा से मचा था हड़कंप... शनिवार को सोशल मीडिया पर सूरज जाट को ओंकारेश्वर में क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े जाने की सूचना तेजी से वायरल हुई थी। इसके बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले की जांच कर रही है।

वकील बोला, हिरासत में है सूरज, पुलिस ने नकारा
इधर, हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट की ओर से उसके वकील ने शनिवार को कोर्ट में आवेदन दिया। इसमें दावा किया गया कि पुलिस ने सूरज को हिरासत में ले रखा है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही।

आवेदन में उसे अवैध रूप से कस्टडी में रखने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को भी खारिज किया है। फिलहाल पुलिस की टीमें जाट की तलाश में अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी बढ़ाई जा रही है।

संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

2 minutes ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

5 minutes ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

9 minutes ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

19 minutes ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

21 minutes ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

24 minutes ago
राहुल गांधी बोले
Top News

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

29 minutes ago
पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप
Top News

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

33 minutes ago
फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

43 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

about 1 hour ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

about 1 hour ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

about 1 hour ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

about 1 hour ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

about 1 hour ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

about 1 hour ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

about 1 hour ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!