देखिए वीडियो: पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर परिषद (MIC) में जीतू यादव (जाटव) की वापसी के खिलाफ भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के राजवाड़ा पर धरने ने शनिवार को पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी।
दिनभर चले घटनाक्रम के बाद देर रात भाजपा संगठन सक्रिय हुआ। नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा विधायक मालिनी गौड़ से मिलने पहुंचे और पार्टी का संदेश पहुंचाया कि कालरा धरने से नहीं हटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
इसके बाद मालिनी गौड़ ने कालरा से फोन पर बात की और उन्हें धरना समाप्त करने के लिए समझाया। पार्टी की ओर से उनकी आपत्तियों पर बातचीत का भरोसा दिए जाने के बाद देर रात कालरा ने अपना धरना खत्म कर दिया।
जीतू यादव की MIC में वापसी के अगले दिन शुरू हुआ विरोध
वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव को करीब 20 महीने बाद दोबारा MIC में शामिल किए जाने के अगले ही दिन वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा विरोध में उतर आए। कालरा परिवार के साथ राजबाड़ा पहुंचे और देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए।
धीरे-धीरे विधानसभा-4 के मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वार्ड 69 की पार्षद नीता राठौर समेत अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इससे मामला संगठन के भीतर का विवाद बन गया।
धरने से सीधे पार्टी के फैसले पर सवाल
कालरा ने आरोप लगाया कि जीतू यादव को दोबारा MIC में लेने का फैसला करते समय उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने पार्टी के फैसले पर सवाल उठाते हुए सार्वजनिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराया।
मामला बढ़ने के बाद भाजपा संगठन ने इसे गंभीरता से लिया। पार्टी स्तर से नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा को विधायक मालिनी गौड़ से चर्चा कर विवाद खत्म कराने की जिम्मेदारी दी गई।
मिश्रा और गौड़ के बीच करीब एक घंटे चर्चा
देर रात सुमित मिश्रा विधायक मालिनी गौड़ से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक, मिश्रा ने संगठन की नाराजगी से गौड़ को अवगत कराया और कहा कि कालरा का सार्वजनिक रूप से धरने पर बैठना पार्टी के फैसले के खिलाफ माना जा रहा है।
संगठन की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि जीतू यादव को पार्टी ने पूरी प्रक्रिया और विचार-विमर्श के बाद वापस लिया है। यदि कालरा को कोई आपत्ति थी तो उन्हें पार्टी फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए थी।
पार्टी का संदेश- नहीं माने तो कार्रवाई
संगठन ने स्पष्ट कर दिया कि यदि कालरा धरना जारी रखते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यहां तक कि पार्टी से बाहर करने जैसे सख्त कदम की चेतावनी भी दिए जाने की बात सामने आई।
जीतू यादव के मामले में संगठन की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि पुलिस जांच में उन्हें राहत मिल चुकी है। यदि किसी फैसले को लेकर कानूनी आपत्ति है तो संबंधित पक्ष के पास न्यायालय जाने का विकल्प है, लेकिन सार्वजनिक रूप से पार्टी के निर्णय का विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मालिनी गौड़ ने फोन पर कालरा को समझाया
मिश्रा और गौड़ की चर्चा के बाद विधायक ने कमलेश कालरा से फोन पर बात की। उन्होंने कालरा को भरोसा दिलाया कि उनकी बात पार्टी स्तर पर सुनी जाएगी, लेकिन धरने के जरिए विरोध जताने का तरीका उचित नहीं है।
इसके बाद देर रात कालरा ने राजवाड़ा पर चल रहा धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल पार्टी के भीतर विवाद शांत होता दिखाई दे रहा है, लेकिन जीतू यादव की MIC में वापसी और कालरा की आपत्ति ने भाजपा की स्थानीय राजनीति में गुटीय खींचतान को फिर चर्चा में ला दिया है।
संबंधित समाचार

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!