खबर
Top News

करोड़ों के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का हाल: न पर्याप्त स्टाफ; न रोबोटिक सर्जरी के उपकरण, 70% शैक्षणिक और 52% तृतीय श्रेणी के पद खाली; हाईटेक OT मौजूद, लेकिन रोबोटिक सर्जरी के उपकरण नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अगस्त 2026, 4:19 pm
शेयर करें:
करोड़ों के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का हाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में शामिल इंदौर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हाल ही में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अस्पताल में स्टाफ और जरूरी उपकरणों की कमी की स्थिति सामने आई। करीब 237 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस अस्पताल में न तो स्वीकृत पदों के मुताबिक पर्याप्त स्टाफ है और न ही रोबोटिक सर्जरी के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं।

अस्पताल का भवन तैयार करने में ही करीब 140 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यहां हाईटेक ऑपरेशन थिएटर सहित कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन पर्याप्त मानव संसाधन और उपकरणों के अभाव में इनका पूरी क्षमता से इस्तेमाल चुनौती बना हुआ है।

70% शैक्षणिक पद खाली
समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने स्टाफ की स्थिति की जानकारी दी। उनके मुताबिक राजपत्रित शैक्षणिक श्रेणी में कुल 149 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ 46 पद ही भरे हैं। यानी 103 पद खाली हैं।

इस श्रेणी में करीब 69% पद रिक्त हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों और अन्य शैक्षणिक स्टाफ की कमी का सीधा असर अस्पताल की सेवाओं पर पड़ सकता है।

तृतीय श्रेणी के 52% पद भी खाली
अराजपत्रित यानी तृतीय श्रेणी में भी स्थिति बेहतर नहीं है। इस श्रेणी में कुल 481 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 234 पद भरे हुए हैं, जबकि 247 पद रिक्त हैं।

यानी इस श्रेणी में भी करीब 51% पद खाली हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या और जटिल उपचार को देखते हुए स्टाफ की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

हाईटेक OT मौजूद, रोबोटिक उपकरण गायब
समीक्षा बैठक में अस्पताल की तकनीकी सुविधाओं को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की जरूरत है।

इसके लिए हाईटेक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध है, लेकिन रोबोटिक सर्जरी के लिए जरूरी इंस्ट्रूमेंट और उपकरण मौजूद नहीं हैं।

यानी अस्पताल में अत्याधुनिक सर्जरी के लिए बुनियादी ढांचा तो तैयार है, लेकिन जरूरी तकनीकी संसाधन उपलब्ध नहीं होने से सुविधा का पूरा लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।

एनेस्थीसिया की दवाओं की कमी से ऑपरेशन प्रभावित
कुछ समय पहले अस्पताल में एनेस्थीसिया से जुड़ी जरूरी दवाओं की कमी का मामला भी सामने आया था। स्टॉक खत्म होने के कारण हार्ट, न्यूरो, कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के कई ऑपरेशन प्रभावित हुए थे और कुछ मरीजों की सर्जरी टालनी पड़ी थी।

अस्पताल में बुपिवाकेन हेवी, ग्लाइकोपाइरोलेट और मायोपाइरोलेट जैसे इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर कमी सामने आई थी।

रोजाना 12 से 15 जटिल ऑपरेशन
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हार्ट, न्यूरो, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़े ऑपरेशन किए जाते हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 12 से 15 जटिल सर्जरी होने की जानकारी सामने आई है।

ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग और अन्य स्टाफ के साथ-साथ जरूरी दवाओं और अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

237 करोड़ की लागत, सुविधाओं पर सवाल
करीब 237 करोड़ रुपए की लागत से तैयार अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। भवन निर्माण पर ही करीब 140 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

इसके बावजूद स्टाफ, दवाओं और अत्याधुनिक उपकरणों की कमी सामने आने से अस्पताल की क्षमता और संसाधनों के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना होगा कि समीक्षा बैठक के बाद रिक्त पदों को भरने, जरूरी दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने और रोबोटिक सर्जरी के उपकरण जुटाने को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाते हैं।

संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 4 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 4 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 4 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 5 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 5 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 5 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 5 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 6 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 6 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 6 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 6 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 6 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 6 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 6 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 6 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 6 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 6 hours ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 7 hours ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 7 hours ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!