कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट: बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्या सिर्फ जनता के भरोसे टलेगा इंदौर का भविष्य
संकल्प बनाम योजनाएं: शहर के लिए पानी का संकट बड़ा इम्तिहान
प्रशासनिक मुस्तैदी और जन-सहयोग से ही हल हो सकता है संकट
हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उत्सव के माहौल के बीच मानसून की विदाई के महज 14 दिन बाद ही आने वाली गर्मियों के जल संकट की खौफनाक आहट सुनाई देने लगी है। मालवा-निमाड़ में इस बार बारिश का आंकड़ा औसतन 20-21 इंच पर सिमट कर रह गया है, जबकि इंदौर की सामान्य बारिश 30 से 40 इंच मानी जाती है। करीब आधी बारिश का यह घाटा कोई मामूली बात नहीं है। 40 लाख की आबादी वाले इस शहर के लिए यह लाल बत्ती जलने जैसा है।
अपील अपनी जगह सही, पर क्या अकेले जनता के भरोसे टलेगा संकट: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नागरिकों से पानी बचाने का आह्वान करना और नवरात्र में माता के सामने जल संरक्षण का संकल्प लेने की बात कहना शहर की आस्था से सीधा जुड़ता है।
इंदौर की जनता धार्मिक भी है और अनुशासित भी। परिवार के साथ बैठकर 'वाटर चार्ट' बनाना, टंकी में ओवरफ्लो अलार्म लगवाना और आरओ के वेस्ट पानी से पोछा लगाने जैसी आदतें अपनाना कोई मुश्किल काम नहीं है।
इंदौर ने जिस तरह स्वच्छता को अपनी पहचान बनाया, उसमें केवल नियम नहीं, बल्कि जनता की आदत और भागीदारी मुख्य वजह थी। पानी के मामले में भी यही मॉडल काम आ सकता है, लेकिन यहां एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है कि क्या जल संकट की पूरी जिम्मेदारी केवल आम नागरिकों की आदतों पर ढकेली जा सकती है।
जनता से तो एक-एक बाल्टी पानी बचाने की अपील की जा रही है, लेकिन आए दिन फूटने वाली नर्मदा की मुख्य पाइपलाइनों से बह जाने वाले लाखों लीटर पीने योग्य ताजे पानी की बर्बादी का हिसाब कौन देगा। जब तक लीकेज और लापरवाही पर अलार्म नहीं लगाया जाएगा, तब तक जनता से संयम की उम्मीद आधी-अधूरी ही रहेगी।
कागजों की सुंदरता या जमीन की हकीकत
नगर निगम का ताजे पानी की मांग घटाने के लिए 30 एमएलडी (3 करोड़ लीटर) सीवेज वाटर रीसाइक्लिंग का मास्टरप्लांट सही दिशा में उठाया गया कदम दिखता है। चार स्थानों (कबीटखेड़ी, कनाड़िया, टिगरिया बादशाह और सांवेर) पर टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर 133 उद्यानों की सिंचाई, सड़कों की धुलाई और निर्माण कार्यों में ट्रीटेड पानी इस्तेमाल करने की योजना निसंदेह ताजे नर्मदा जल पर दबाव कम करेगी, लेकिन असली परीक्षा समयसीमा की है। मार्च-अप्रैल से गर्मी फिर अपना रंग दिखाने लगेगी। क्या अगले 4-5 महीनों में ये चार प्लांट बनकर, 21.59 करोड़ का 'जल ही अमृत' पाइपलाइन नेटवर्क बिछकर चालू हो पाएगा?
सीवर लाइनों का पुनर्वास
22 जोन में 162 किमी पुरानी सीवर लाइनों को बदलने का 165 करोड़ का प्रस्ताव अगर केवल फाइलों और बजट की पंक्तियों में अटका रहा, तो बारिश के बाद सड़कों की खुदाई का नया बखेड़ा ही खड़ा होगा।
सिंहस्थ-2028 और स्थायी सोच की परीक्षा
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सिंहस्थ 2028 भी बहुत दूर नहीं है। तब मालवा क्षेत्र में करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा और पानी की मांग कई गुना बढ़ जाएगी। अगर हम आज ही 20-21 इंच बारिश के झटके से निपटने में हाथ-पांव फूलने जैसी स्थिति में आ जाएंगे, तो भविष्य की बड़ी चुनौतियों का सामना कैसे करेंगे।
इंदौर की तासीर है कि वह हर चुनौती से लड़ना जानता है। नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है और इस बार शक्ति का एक रूप जल के प्रति जिम्मेदारी में दिखना चाहिए, लेकिन यह लड़ाई केवल भाषणों और अपीलों से नहीं जीती जा सकती। गरबे की ताल की तरह जब जनता का संयम और प्रशासन का 'ऑन-ग्राउंड एक्शन' एक साथ कदमताल करेंगे, तभी शहर जल संकट से पार पा सकेगा।
संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!