खबर
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज: दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 4:00 pm
शेयर करें:
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज

घटना दिनांक को तीन बार ऑफिस के बाहर दिखा संदिग्ध युवक आखिर कौन?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस शहर के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर की खुदकुशी की वजह नहीं तलाश पाई है। हाईप्रोफाइल इस मामले में कोई कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि खुलासा फर्स्ट अपने स्तर पर मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार करीब 650 करोड़ का व्यापार करने वाला बंटी आर्थिक परेशानी के चलते जान नहीं दे सकता। दो दिन पहले तक वह सामान्य दिनचर्या वाला जीवन जी रहा था।

अचानक दो दिन के भीतर उसके परिवार के अंदर ही कोई ऐसी बात का खुलासा हुआ जिसके चलते वह अंदर ही अंदर टूट गया और आत्मग्लानि में आकर उसने रविवार को आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

वहीं, खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में जिस बात को प्रमुखता से उठाया था वह तो स्पष्ट हो गई है कि बंटी नागर घटना दिनांक को सेमसंग का फोल्ड वाला मोबाइल देखते हुए दोपहर करीब 1.11 बजे ऑफिस में जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके पास वह साड़ी कहीं नहीं दिखाई दे रही है, जिससे उन्होंने फंदा लगाकर जान दी।

चूंकि पत्नी ने उक्त साड़ी को अपनी बताया है,जिससे स्पष्ट होता है कि बंटी ने जान देना तय कर लिया था और साड़ी उन्होंने पहले ही ऑफिस में ले जाकर रख दी थी।

एसीपी संयोगितागंज नीति दंडोतिया के मुताबिक पुलिस ने अब तक कई तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। घटना वाले दिन बंटी के बेटे के बुलाने पर गेट खोलने वाले प्यून गोपाल से भी कई घंटे पूछताछ की गई।

गोपाल करीब पांच साल से बंटी के ऑफिस में काम कर रहा है। आज पुलिस बंटी के बेटे ऋषित, पत्नी अर्पणा, रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक घटना के दिन बंटी का बेटा ऋषित सबसे पहले पहुंचा था।

पुलिस ने जब उससे सीसीटीवी कैमरों के एक्सेस के बारे पूछताछ की थी तो उसने पुलिस को बताया था कि इनका एक्सेस उसके पास है, लेकिन वह उसका पासवर्ड भूल गया है।

पिता के मोबाइल का लॉक पैटर्न खोलने का बोला तो उसने पता नहीं होने का कहकर किनारा कर लिया था। हालांकि, पुलिस आज उससे घंटों बारीकी से पूछताछ कर सकती है।

अब अधूरे प्रोजेक्ट अपनाने की जुगत
बंटी नागर से जुड़े शहर के कई नामी बिल्डरों और काॅलोनाइजरों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस उनकी बंटी के साथ कारोबारी साझेदारी और लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

उधर, खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि बंटी नागर की मौत के बाद भाजपा के दिग्गज नेता से जुड़े हुए महेश के साथ ही कुख्यात भू-माफिया चंपू अजमेरा, साड़ी व्यापार की आड़ में फाइनेंस का काम करने वाला अशोक भाटिया और कुछ अन्य लोग बंटी नागर के अधूरे प्रोजेक्टों को हथियाने और इसकी गद्दी संभालने में जुट गए हैं।

दो बार आते हुए कैमरे में कैद युवक
वहीं, ये भी पता चला है कि रविवार दोपहर द मार्क बिल्डिंग में चौथे माले पर स्थित बंटी नागर के ऑफिस के बाहर गलियारे में एक अज्ञात युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जो कि 1.37 पर आया और 1.38 पर चला गया।

उसके बाद वह शाम 5 बजे करीब दो बार आते कैमरे में कैद हुआ। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर वह युवक कौन था? चूंकि बंटी ने 404 नंबर के ऑफिस में फांसी लगाई थी, जिसमें कैमरे तो लगे थे, लेकिन डीवीआर नहीं थी।

पुलिस 407 नंबर की डीवीआर ही जब्त कर पाई। ऐसे में पुलिस अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से अन्य फुटेज हासिल करने की कोशिश कर रही है। घटना के वक्त ऑफिस का दरवाजा अटका हुआ मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस दरवाजे और आसपास के फिंगरप्रिंट की जांच कर रही है।

पैसों के कारण नहीं मर सकता बंटी
कल शाम बंटी नागर का उठावना साकेत कम्युनिटी हॉल, साकेत नगर में था। इसमें पहुंचने दोस्तों व बिल्डरों का कहना था कि बंटी नागर व्यावसायिक लेनदेन के कारण खुदकुशी नहीं कर सकता है।

उसे किसी ने मारकर टांगा है। उधर, पुलिस बंटी नागर के मोबाइल की करीब एक महीने की सीडीआर का विश्लेषण कर रही है। बंटी की कुछ कॉलोनियों में इन लोगों से पार्टनरशिप थी, जबकि कई प्लॉट रजिस्ट्री के बजाय डायरी पर दिए जाने का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शहर के एक गैंगस्टर से जुड़े कुछ हिस्ट्रीशीटर और बदमाशों ने भी बंटी नागर से डायरी पर प्लॉट लिए थे।

पुलिस अब ऐसे लोगों की पहचान कर रही है। बंटी के कारोबार, प्लॉट के सौदों और संबंधित लोगों के साथ उसके संपर्कों की जानकारी जुटाकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस आर्थिक विवाद, प्रॉपर्टी संबंधी विवाद और संभावित ब्लैकमेलिंग के एंगल पर भी पड़ताल कर रही है। दुबई से कथित तौर पर बड़ी रकम आने की चर्चा भी जांच में शामिल है।

सूत्रों ने रकम करीब 500 करोड़ रुपए बताई है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बैंकिंग रिकॉर्ड से ही इसकी वास्तविकता सामने आएगी।

संबंधित समाचार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

2 minutes ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

9 minutes ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

9 minutes ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

23 minutes ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

23 minutes ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

31 minutes ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

40 minutes ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

41 minutes ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

about 1 hour ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 1 hour ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 2 hours ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 2 hours ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

about 2 hours ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!