जू में बैठे-बैठे जंगल का रोमांच: 14-डी थिएटर में पहाड़ चढ़ेंगे तो ऊपर उठेगी सीट; बारिश में बरसेंगी बूंदें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अब जंगल सफारी का रोमांच सिर्फ जंगल में जाकर ही नहीं, बल्कि इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में भी महसूस किया जा सकेगा। यहां तैयार किया गया 14-D वर्चुअल थिएटर दर्शकों को बारिश, तेज हवा, कोहरे और सीटों की मूवमेंट के साथ जंगल और एडवेंचर की दुनिया में ले जाएगा। करीब 4.5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस अनूठे प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उद्घाटन किया। आम दर्शकों के लिए इसे 16 अगस्त से शुरू किया गया है।
इस थिएटर में फिल्म के दृश्यों के साथ दर्शकों को बारिश की बूंदें, हवा के झोंके, कोहरा, बुलबुले, वाइब्रेशन और सीटों की मूवमेंट जैसे करीब 14 तरह के इफेक्ट्स महसूस होंगे। जू प्रबंधन के अनुसार, यह देश का पहला वर्चुअल जू 14-डी थिएटर है। थिएटर में इस्तेमाल की गई वाटरप्रूफ स्क्रीन साउथ कोरिया से मंगाई गई है।
20 मिनट का होगा रोमांचक शो
14-डी थिएटर में रोजाना 20-20 मिनट के 16 शो होंगे। थिएटर मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। टिकट की कीमत 70 रुपए रखी गई है।
शो को मुख्य रूप से दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 मिनट में ‘एडवेंचर ऑफ फॉरेस्ट’ के जरिए दर्शकों को जंगल का वर्चुअल अनुभव कराया जाएगा। स्क्रीन पर दिखने वाले दृश्यों के अनुसार सीटें आगे-पीछे और ऊपर-नीचे मूव करेंगी। बारिश के दृश्य में पानी की बूंदें, हवा, कोहरा और अन्य इफेक्ट्स दर्शकों को वास्तविक जंगल जैसा अनुभव देंगे।
इसके बाद प्री-हिस्टोरिक एडवेंचर दिखाया जाएगा, जिसमें दर्शकों को पुराने समय के जंगल और उस दौर के जीव-जंतुओं की दुनिया का वर्चुअल अनुभव मिलेगा।
पहाड़ चढ़ने पर सीट ऊपर और उतरने पर नीचे जाएगी
जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, सीटों की मूवमेंट पूरी तरह स्क्रीन पर चल रहे दृश्यों के मुताबिक होगी। यदि स्क्रीन पर वाहन पहाड़ से नीचे उतरता दिखाई देगा तो सीट नीचे की ओर जाएगी, जबकि चढ़ाई के दौरान सीट ऊपर उठेगी। जंगल में वाहन के चलने या रोमांचक दृश्यों के दौरान सीटों में हल्के झटके भी महसूस होंगे।
गोरिल्ला के मुंह से होगा प्रवेश
14-D थिएटर का प्रवेश द्वार जू परिसर में बनाए गए विशाल गोरिल्ला के मुंह जैसा है। अंदर जाते ही रोशनी कम होने के साथ नियोन लाइटिंग और 3-D जंगल का अनुभव शुरू होगा। दीवारों पर पेड़, टाइगर, शेर और जंगल के दूसरे दृश्य नजर आएंगे। पूरे परिसर को इस तरह तैयार किया गया है कि दर्शकों को असली जंगल के बीच होने का अहसास हो।
ग्लो गार्डन में कदम रखते ही रोशन होंगी तितलियां
थिएटर के बाद दर्शक ग्लो गार्डन में पहुंचेंगे। यहां शेर और बोलता हुआ पेड़ उनका स्वागत करेंगे। हाथ लगाने पर गेट खुलेगा। अंदर फाइबर ऑप्टिक लाइट्स से जंगल जैसा आकर्षक वातावरण तैयार किया गया है। घास जैसे फर्श के आसपास तितलियों और पौधों की आकृतियां बनाई गई हैं, जो दर्शकों के कदमों के साथ रोशन होंगी।
भूल-भुलैया में दहाड़ के बीच तलाशना होगा रास्ता
ग्लो गार्डन के बाद दर्शक भूल-भुलैया में पहुंचेंगे। यहां कई रास्तों के बीच शेर की दहाड़ और भालू के गुर्राने की आवाजें रोमांच बढ़ाएंगी। इसके बाद मिरर ब्रिज पर होलोग्राम के जरिए भगवान हनुमान के दर्शन होंगे।
आगे 3-डी वाइल्ड लाइफ इमर्सिव सफारी और 3-डी डोम में करीब 10 मिनट का वाइल्ड लाइफ शो होगा। बड़ी स्क्रीन, 3-डी विजुअल्स और अलग-अलग इफेक्ट्स के जरिए दर्शकों को ऐसा अनुभव देने की कोशिश की गई है, मानो जंगल चारों ओर मौजूद हो।
14 अलग-अलग इफेक्ट्स से बनेगा वर्चुअल जंगल
जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट में 14 अलग-अलग एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। बारिश के दृश्य के दौरान बादलों की गर्जना, पानी की बूंदें और फ्यूम्स जैसे इफेक्ट्स एक साथ सक्रिय होंगे। वहीं एडवेंचर और पहाड़ों के दृश्यों के अनुसार सीटों की मूवमेंट और दूसरे इफेक्ट्स बदलेंगे।
इस प्रोजेक्ट को करीब डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तकनीकी और अन्य कारणों के चलते काम पूरा होने में करीब दो महीने अतिरिक्त लगे। पूरे अनुभव के बाद दर्शक कैंटीन में इंदौरी व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!