खबर
Top News

अद्वैत की तलाश 10 दिन बाद भी जारी: मंगेतर समेत कई लोगों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस; शिवगंगा में सर्च ऑपरेशन बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 2:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंजीनियर अद्वैत उपाध्याय के लापता होने के 10 दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है। कर्नाटक के शिवगंगा क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद अब पुलिस ने तकनीकी और डिजिटल जांच पर फोकस कर दिया है।

पुलिस अद्वैत के मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है। इसी क्रम में उनकी मंगेतर समेत कुछ अन्य लोगों की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

अद्वैत की तलाश में पुलिस ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और फोरेंसिक टीमों की मदद ली।

दुर्गम जंगल और पहाड़ी इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्वतारोही ज्योति राज उर्फ कोठी राज, जिन्हें ‘स्पाइडर मैन’ के नाम से भी जाना जाता है, की टीम की मदद से भी दुर्गम क्षेत्रों की तलाशी ली गई।

हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद शिवगंगा में चल रहा सर्च अभियान फिलहाल रोक दिया गया है।

मोबाइल मिलने के बाद जांच का रुख बदला
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल फोन मिला था। जांच में यह भी सामने आया कि ट्रेकिंग पर जाने से पहले उन्होंने अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। बताया जा रहा है कि अद्वैत ने दोपहर तक वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

अद्वैत की मंगेतर बेंगलुरु में रहती हैं। पुलिस अब उनसे इस मामले में विस्तार से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मंगेतर के बयान सहित सामने आए अन्य तथ्यों का आपस में मिलान किया जा रहा है।

कॉल डिटेल्स और डिजिटल गतिविधियों की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अद्वैत के संपर्क में रहे कुछ अन्य लोगों की मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। उनकी लोकेशन, बातचीत और गतिविधियों से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

साइबर विशेषज्ञ अद्वैत के मोबाइल और लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री, कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल एक्टिविटी का विश्लेषण कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी जांच से अद्वैत की गतिविधियों की अंतिम लोकेशन और उनके संपर्क में रहे लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

मां और परिजन की बढ़ी चिंता
अद्वैत की मां इंदौर में अकेली रहती हैं। बेटे के 10 दिन से लापता होने के कारण उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

परिजन के मुताबिक अद्वैत अपनी मां के बेहद करीब थे और भविष्य में उनके साथ इंदौर में रहने की योजना बना रहे थे। बताया गया है कि अगले वर्ष उनकी शादी भी होने वाली थी।

अद्वैत के परिजन उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं इंदौर पुलिस कर्नाटक पुलिस के लगातार संपर्क में है और मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों पर विशेष ध्यान दे रही है।

संबंधित समाचार

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा
Top News

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

8 minutes ago
कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
Top News

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

16 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

21 minutes ago
आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान
Top News

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

38 minutes ago
शेयर बाजार में भारी गिरावट
Top News

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

39 minutes ago
लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

about 1 hour ago
एशियन गेम्स 2026
Top News

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

about 2 hours ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 2 hours ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 2 hours ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 2 hours ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 3 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 3 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 3 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 3 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 20 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 20 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 20 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 20 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!